Atlee wife Priya Atlee announce second pregnancy : शाहरुख खान की फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली कुमार के घर फिर से किलकारियां गूंजने वाली है। इस बात से फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। एटली कुमार और उनकी वाइफ प्रिया मोहन का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में एटली की वाइफ ने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। इन फोटोज पर फैंस समेत बॉलीवुड और साउथ के सितारे रिएक्ट कर रहे हैं। आइए नजर डालते है इन फोटोज पर...
एटली के घर फिर से आएंगी खुशियां
एटली की जिंदगी अब और भी व्यस्त होने वाली है। फिल्म डायरेक्टर एटली और उनकी पत्नी प्रिया और एटली जल्द ही अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। 20 जनवरी 2026 को दोनों ने सोशल मीडिया पर एक साथ पोस्ट करके दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी। कपल ने क्यूट मैटरनिटी शूट की कई तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'हमारा घर अब और भी प्यारा होने वाला है, क्योंकि हमारा नया मेंबर आने वाला है! आप सबकी दुआएं, प्यार और आशीर्वाद चाहिए। प्यार से एटली, प्रिया, मीर, बेकी, युकी, चॉकी, कॉफी और गूफी।' गूफी।”तस्वीरों में प्रिया अपनी बेबी बंप दिखाती हुई नजर आ रही हैं और एटली उनके साथ खुशी से बैठे हैं। उनकी तीन साल के बेटे मीर ने भी मम्मी की तरह पोज बनाकर बहुत क्यूट लग रहा है। बाकी तस्वीरों में माता-पिता प्यार से पोज दे रहे हैं। सबसे प्यारी तस्वीर आखिरी वाली है, जिसमें उनके पांच पेट्स बेकी, युकी, चॉकी, कॉफी और गूफी भी शामिल हैं।
एटली और प्रिया की शादी
एटली कुमार और प्रिया की शादी 9 नवंबर 2014 को हुई थी। नौ साल बाद 13 जनवरी 2023 को उन्हें बेटा मीर हुआ था। अब दूसरा बच्चा आने से उनका परिवार और खुशहाल होने वाला है। सेलिब्रिटी और फैंस उन्हें ढेर सारा प्यार और बधाइयां दे रहे हैं। एटली ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन किया है, जिसमें 'राजा रानी, 'थेरी, 'मेर्सल' और 'बिगिल' शामिल हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान की फिल्म जवान का नाम भी शामिल है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे।
