साउथ मूवीज

70 साल की उम्र में कमल हासन ने ठग लाइफ में दिया भर-भरकर किसिंग सीन, भड़के लोगों ने कहा-"आधी उम्र की एक्ट्रेस संग..."

कमल हासन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ठग लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस ट्रेलर में कमल हासन अपनी उम्र की आधी एक्ट्रेस को किस कर रहे है, जिसे लेकर बवाल हो रहा है।

Image

कमल हासन

कमल हासन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ठग लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस बेस्रबी से एक्टर की इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता मणिरत्नम है। बता दें ठग लाइफ 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। कमल हासन की ये फिल्म 5 जून 2025 को रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसे देखने के बाद कुछ लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस ट्रेलर को ट्रोल कर रहे हैं।

इस फिल्म के ट्रेलर ने फैस की उत्सुकता को और बढ़ा दी है। इस ट्रेलर में कमल हासन और अभिरामी के बीच एक किसिंग सीन है, जिसे देखने के बाद सभी कमल हासन को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वही एक सीन में एक्टर त्रिशा कृष्षा से कहते हैं, "मैडम, मैं आपका एकमात्र एडम हूं।" कुछ लोगों का मानना है कि ये सीन "अनावश्यक" था। साउथ एक्ट्रेस अभिरामी और कमल हासन की उम्र में लगभग 30 साल की उम्र का अंतर है। जिस कारण लोग उन्हें आधी उम्र की महिला के साथ किस करने को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।

लोग कर रहे ट्रोल

एक यूजर ने लिखा-"उनकी उम्र में उनसे लगभग आधी उम्र की एक्ट्रेस के साथ ऐसे करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इन चीजों को सामान्य ना बनाएं।" दूसरे ने लिखा-"उम्र तो देख लेते।" तीसरे ने लिखा-"उम्र से आधी एक्ट्रेस के साथ ऐसा सीन।"

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी “रंगराया शक्तिवेल नायकन” नामक व्यक्ति की है, जो अपने क्राइम करियर में आगे बढ़ने के बाद “नायकन” कहलाने लगा। इसके बाद शक्तिवेल ने अपने काम की जिम्मेदारी अपने बेटे को सौंप दिया। बेटे और पिता के बीच धुआंदार एक्शन देखने को मिलेगी, जो आपको सीट से बांधे रहेगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article