कमल हासन इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ठग लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म को मुली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। ये फिल्म 05 जून को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी। वही इस फिल्म के साथ-साथ कमल अपने विवादित बयान को लेकर भी चर्चा बटोर रहे हैं। अभी ये विवाद खत्म हुआ भी नहीं था और एक्टर ने दूसरा विवादित बयान और दे दिया।
कमल हासन ने कहा, "बिना थोपे हम सीखेंगे। थोपें नहीं, क्योंकि यह शिक्षा है और हमें शिक्षा के लिए सबसे छोटा रास्ता अपनाना चाहिए और इसके रास्ते में बाधाएं नहीं डालनी चाहिए।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भाषा सीखना स्वाभाविक होना चाहिए और कभी भी जबरदस्ती नहीं की जानी चाहिए। एक्टर कहते हैं कि वह पंजाब, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश सभी के साथ खड़े हैं। उनका मानना है कि ये एकमात्र जगह नहीं है, जो हिंदी थोपे जाने की विरोध कर रही है।
अंग्रेजी को लेकर एक्टर ने क्या कहा
अंग्रेजी को लेकर एक्टर ने कहा-"अंग्रेजी काफी सही लगती है। आप स्पेनिश और चीनी भी सीख सकते हैं। हमारे पास 350 साल पुरानी अंग्रेजी शिक्षा है, जो धीरे-धीरे लेकिन लगातार आगे बढ़ रही है। इसलिए जब आप अचानक इसे बदल देते हैं, तो यह सब फिर से शुरू हो जाता है। उनका मानना है कि बेवजह ही लोगों को अनपढ़ बनाया जाता है वो भी खासकर तमिलनाडु में। उनका मानना है कि अचानक से सभी को हिंदी में बात करने के लिए मजबूर किया जाता है।
क्या था पुराना विवादित बयान
हाल ही में एक इवेंट के दौरान एक्टर ने कहा था कि कन्नड़ भाषा तमिल से निकली है, जिसके बाद कर्नाटक में बवाल खड़ा हो गया था। उनकी फिल्म ‘ठग लाइफ’ तक की रिलीज पर रोक लगा दिया गया था।
