Amaran full movie leaked online: साई पल्लवी और शिवकार्तिकेयन की फिल्म अमरन इस दिवाली 31 अक्टूबर 2024 को रिलीज हुई है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें अमरन बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। साई पल्लवी की ये फिल्म 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' का मजबूती से सामना कर रही है। वही हाल ही में आई खबर के अनुसार अमरन पाइरेसी का शिकार हो गई है। जिस कारण मेकर्स को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, अमरन रिलीज के कुछ दिन बाद ही पाइरेसी का शिकार हो गई है। फिल्म की पायरेटेड हाई-डेफ़िनेशन कॉपी कई साइटों पर आराम से मिल जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार ये फिल्म MovieRulz, Tamilrockers, 1337x और कई टेलीग्राम चैनलों पर लीक हो गई है। अब लोग घर बैठे फिल्म के मजे ले रहे हैं, लेकिन मेकर्स का इस कारण काफी ज्यादा नुकसान हो गया है। अमरन की कहानी शहीद मेजर मुकुंद वरदराजन पर आधारित है।
ये सितारे आए नजर
इस फिल्म की कहानी लोगों का दिल छू रही है। साई पल्लवी के साथ-साथ लोग शिवकार्तिकेयन के की भी एक्टिंग को काफी पसंद कर रहे हैं। ऑनलाइन लीक होने के बाद इस फिल्म के मेकर्स के सफलता पर पानी फिर गया। अब बॉक्स ऑफिस पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। अब देखना होगा कि मेकर्स इसपर क्या कदम उठाते हैं। साई पल्लवी और शिवकार्तिकेयन के अलावा इस फिल्म में राहुल बोस, भुवन अरोड़ा, श्रीकुमार और रोहमन शॉल नजर आने वाले हैं। अमरन का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी ने किया है।
