बॉक्स ऑफिस

Amaran box office Day 4:'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' के बीच 'अमरन' ने मचाया धमाल, जानिए कितनी हुई चौथे दिन कमाई

Amaran box office Day 4: अमरन की कहानी​ दर्शकों का दिल जीत रही है। इस फिल्म को लोग बहुत प्यार दे रहे हैं। बता दें 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' के सामने भी साई पल्लवी की फिल्म मजबूती से खड़ी हुई है। आइए जानते हैं कितने हुआ फिल्म का कलेक्शन।

Image

Amaran

Amaran box office Day 4: एक आर्मी ऑफिसर की कहानी अमरन 31 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। दो बड़ी फिल्मों रिलीज होनें के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म दमदार कमाई कर रही। आइए जानते हैं विस्तार से कि इस फिल्म ने चौथे दिन कितनी कमाई की है।

अमरन की कहानी दर्शकों का दिल जीत रही है। इस फिल्म को लोग बहुत प्यार दे रहे हैं। बता दें 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' के सामने भी साई पल्लवी की फिल्म मजबूती से खड़ी हुई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने चौथे दिन 21.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। अमरन का नेट कलेक्शन 83.45 करोड़ रुपये है।

कितनी रही फिल्म की ऑक्यूपेंसी

ऑक्यूपेंसी की बात करें तो तमिल में कुल ऑक्यूपेंसी 84.61 प्रतिशत रही। वही सुबह के शो में इसकी ऑक्यूपेंसी 73.80 प्रतिशत, दोपहर के शो में 89.91 प्रतिशत, शाम के शो में 91.63 प्रतिशत और रात के शो में 83.08 प्रतिशत रही। वहीं रविवार को तेलुगु में इसकी ऑक्यूपेंसी 76.34 प्रतिशत रही। सुबह के शो में इसकी ऑक्यूपेंसी 56.46 प्रतिशत, दोपहर के शो में 85.68 प्रतिशत, शाम के शो में 84.16 प्रतिशत और रात के शो में 79.04 प्रतिशत रही।

कितना है फिल्म का बजट

'अमरन' में शिवकार्तिकेयन एक भारतीय सेना राष्ट्रीय राइफल्स अधिकारी यानी मेजर मुकुंद वरदराजन की भूमिका में हैं। वही साई पल्लवी उनकी पत्नी का रोल निभा रही हैं। जानकारी के अनुसार इस फिल्म को 130 करोड़ रूपये के बजट में बनाया गया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article