Amala Paul and Jagat Desai : साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल और उनके पति जगत देसाई ने 18 जून को अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा की। इस खबर को सुनने के बाद फैंस ने उनको सोशल मीडिया पर काफी बधाई दी थी। हाल ही में कपल ने अपने बेटे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और बच्चे पर जी भरकर प्यार लुटा रहे हैं।
ऑनलाइन शेयर की गई फोटो में जगत अपने बच्चे का बेड पकड़े नजर आ रहे हैं। जबकि अमला प्यार से उसे देख रही हैं। ऐसा लग रहा है कि इस कपल ने भी दूसरे सेलिब्रिटी कपल के नक्शेकदम पर चलते हुए बच्चे का चेहरा लोगों के सामने ना लाने का फैसला किया है। बच्चे की झलक पाने के लिए उत्सुक फैंस को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
2023 में हुई थी शादी
अमला पॉल और जगत देसाई ने नवंबर 2023 में शादी की और बाद में जनवरी 2024 में अपनी प्रेगनेंसीकी अपडेट देती रहती थी। वह अपने ऑनलाइन फॉलोअर्स के सामने अपना बेबी बंप दिखाने से भी पीछे नहीं हटीं। 18 जून को जब उनके बच्चे का जन्म हुआ तब कपल ने अपने घर में बेबी का स्वागत करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया थे, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था।
एक्ट्रेस इस फिल्म में आएंगी नजर
अपनी प्रेग्नेंसी के कारण एक्टिंग से ब्रेक लेने के बावजूद, अमला पॉल ने इस साल सिनेमाघरों में एक बड़ी फिल्म रिलीज की है। यह फिल्म ब्लेसी द्वारा निर्देशित 'आदुजीविथम' या 'द गोट लाइफ' है, जिसमें वह पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ रोमांटिक भूमिका निभाई। अभिनेत्री अगली बार मलयालम फिल्म लेवल क्रॉस में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन अरफाज अयूब करेंगे और इसमें आसिफ अली और शराफुद्दीन भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। फिल्म का दिलचस्प टीजर कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया था और इसे नेटिजन्स ने खूब पसंद किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स फिल्म को अगस्त 2024 में रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। अमला फिल्म की मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जबकि आसिफ अली और शराफुद्दीन की भूमिकाएं एक रहस्य बनी हुई हैं।
