Rani Mukerji out From Oh My Goddess: 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) को लेकर कई दिनों से खबरें आ रही थी कि उन्हें अमित राय द्वारा निर्देशित फिल्म 'ओह माय गॉडेस' (Oh My Goddess) में देखा जाएगा। खास बात यह थी कि इस मूवी में रानी मुखर्जी पहली बार बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ ऑनस्क्रीन शेयर करने वाली थी। इस जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए हरकोई बेताब था। मगर अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अक्षय और रानी को साथ में देखने का फैन्स का सपना अब टूटता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि अमित राय के साथ हुए क्रिएटिव इशू के चलते रानी मुखर्जी ने यह फिल्म छोड़ दी है।
'ओह माय गॉडेस' से बाहर हुईं रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी को लेकर ऐसी भी खबरें सामने आई कि उन्होंने कभी भी अमित राय की फिल्म 'ओह माय गॉडेस' को साइन ही नहीं किया था। बॉलीवुड हंगामा से जुड़े विश्वसनीय सूत्रों ने पुष्टि की है कि रानी मुखर्जी को अक्षय कुमार संग अमित राय की फिल्म 'ओह माय गॉडेस' करने के लिए फाइनल किया गया था। मगर अमित राय के साथ एक्ट्रेस के रचनात्मक मतभेद शुरू हो गए। स्क्रिप्ट को लेकर, पोस्ट-प्रोडक्शन सहित कई चीजों को लेकर उनका अपना एक नजरिया था। रानी मुखर्जी चाहती थीं कि अमित उनके एक्सपीरियंस को फॉलो करें। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर की रिलीज डेट में हुआ बदलाव !! इस दिन से शुरू होंगे पेड प्रीव्यू)
वहीं दूसरी ओर अमित राय अपने मुताबिक फिल्म को बनाने वाले थे। ऐसे में अमित और रानी का कई चीजों को लेकर तालमेल नहीं बैठ पाया, जिसके चलते उनके बीच अनबन हो गई। अब रानी मुखर्जी ने इस मूवी से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।
हालांकि अक्षय कुमार कोशिश कर रहे हैं कि रानी मुखर्जी और अमित राय इस मूवी के लिए एक साथ आ जाए। अक्षय कुमार को अब लगता है कि एक फिल्म को बनाने के लिए सही एनर्जी चाहिए होती है और कास्टिंग को जबरदस्ती थोपना सही नहीं है। बताया जा रहा है कि रानी मुखर्जी को फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद थी लेकिन भारी मन से उन्होंने फिल्म छोड़ने का विकल्प चुना। अब टीम नई हीरोइन की तलाश में है।
