साउथ मूवीज

Allu Arjun की 'Pushpa 3' को मिला टाइटल, अब 'Pushpa: The Roar' कहलाएगा तीसरा पार्ट

Allu Arjun's Pushpa 3 Title Revealed: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 3' को अब टाइटल मिल गया है। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक फिल्म का टाइटल अब 'पुष्पा: द रोअर' रखा गया है। मेकर्स जल्द ही इस नए टाइटल को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

Image

Allu Arjun Pushpa 3.

Allu Arjun's Pushpa 3 Title Revealed: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से एक हैं जिनकी हिंदी ऑडियंस के बीच भी काफी लोकप्रियता है। उनकी आने वाली फिल्म 'पुष्पा: द रूल' (Pushpa: The Rule) का फैन्स बड़ी बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने यह भी खुलासा कर दिया है कि वो 'पुष्पा 2' के बाद इसके तीसरे पार्ट को लेकर आएंगे। अभी तक तीसरे पार्ट को 'पुष्पा 3' (Pushpa 3) नाम से बुलाया जा रहा था। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स इस समय वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक तीसरे पार्ट का टाइटल अब मेकर्स ने तय कर लिया है।

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 3' का टाइटल अब 'पुष्पा: द रोअर' होगा। तीसरे पार्ट की स्क्रिप्ट पर काम जारी है। मेकर्स फिल्म 'पुष्पा: द रोअर' को एक बड़ी फ्रेंचाइजी बनाने की कोशिश कर रहे हैं। फैन्स अर्जुन कपूर के तीसरे पार्ट को लेकर भी बेहद उत्साहित हैं। बता दें फिल्म 'पुष्पा 2' इस साल जून में पूरी कर ली जाएगी। सुनने में आ रहा है कि फिल्म को मेकर्स इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे।

अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्प: द रूल' और 'पुष्पा: द रोअर' का सुकुमार द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना को एक बार फिर अल्लू अर्जुन के अपोजिट देखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे पार्ट में मेकर्स ने सामंथा रुथ प्रभु को लेने की ठानी है। फिल्म में उनका एक धांसू डांस नंबर होगा। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article