पुष्पा 2: द रूल बस 4 दिनों के बाद सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। पुष्पा 2: द रूल की टीम इस फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। अब फिल्म रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन मुश्किल में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार एक इवेंट के दौरान अल्लू अर्जुन एक गलत शब्द का इस्तेमाल कर लिए थे। जिसका बाद अब विवाद खड़ा हो गया है।
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में एक इवेंट के दौरान एक्टर ने "आर्मी" शब्द का गलत तरीके से इस्तेमाल कर लिया था। जिसके बाद एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार ग्रीन पीस एनवायरनमेंट एंड वाटर हार्वेस्टिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास गौड़ ने हैदराबाद के जवाहर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट्स के अनुसार शिकायत में कहा गया है कि फैन क्लब का नाम सेना के नाम पर रखना आपत्तिजनक है। मुंबई में पुष्पा 2 की प्रेस मीट हुई थी। उस दौरान अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस को लेकर कुछ बात कही थी। एक्टर ने कहा था-"मैं अपने फैंस को फैंस नहीं बल्कि सेना मानता हूं।
अल्लू अर्जुन ने क्या कहा था
"मेरे पास फैंस नहीं हैं। मेरे पास एक सेना है। मैं अपने फैंस से बहुत प्यार करता हूं, वे मेरे परिवार की तरह हैं। वे मेरे साथ खड़े हैं, वे मेरा जश्न मनाते हैं। वे एक सेना की तरह मेरे लिए खड़े हैं। मैं आप सभी से प्यार करता हूं। मैं आप सभी को गौरवान्वित करूंगा।" अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल के अलावा इस फिल्म में लीड रोल में रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली है। फैंस ने पहले पार्ट को बहुत पसंद किया था। वही इस पार्ट में भी अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल के अलावा रश्मिका मंदाना भी श्रीवल्ली के रोल में नजर आने वाली हैं।
