Allu Arjun Stampede Case Latest Update: साउथ कलाकार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को हाई कोर्ट ने भले ही अंतरिम जमानत दे दी हो और वो घर पर बच्चों और पत्नी के साथ हों लेकिन इससे उनकी सारी परेशानियां कम नहीं हुई हैं। तेलंगाना पुलिस अल्लू अर्जुन की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करने की सोच रहे हैं, जिस कारण उन्हें फिर से जेल की हवा खानी पड़ सकती है। अल्लु अर्जुन को तेलंगाना पुलिस ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया था, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी।
फिर से जेल जाएंगे अल्लू अर्जुन
सीएनएन न्यूज18 की ताजा खबर के अनुसार, तेलंगाना पुलिस अल्लू अर्जुन की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज करने की सोच रही है। तेलंगाना पुलिस जल्द ही पुष्पा 2 भगदड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी। अगर अल्लू अर्जुन की जमानत सुप्रीम कोर्ट द्वारा कैंसिल हो जाती है तो उन्हें फिर से जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
अल्लू अर्जुन को क्यों किया गया था गिरफ्तार
कलाकार अल्लू अर्जुन जब अपनी फिल्म पुष्पा 2 का प्रमोशन कर रहे थे, तब संध्या थिएटर में एक हादसा हो गया था। इस हादसे में रेवती नाम की 35 वर्षीय महिला ने अपनी जान खो दी, जिसके बाद तेलंगाना पुलिस ने एक्शन लेते हुए अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। अल्लू अर्जुन को इस मामले की वजह से एक रात जेल में गुजारनी पड़ी थी।
अल्लू अर्जुन ने मांगी थी माफी और परिवार का साथ देने का किया था वादा
जब अल्लू अर्जुन जेल से वापस आए तब उन्होंने मीडिया से बात करते हुए हादसे के लिए माफी मांगी और इस बात का आश्वासन दिया कि वो परिवार की हर तरह से मदद करेंगे। अल्लू अर्जुन ने कहा कि रेवती को बचाना उनके हाथ में नहीं था लेकिन गम के समय में वो परिवार के साथ खड़े हुए हैं और जिस तरह से भी हो सकेगा वो उसकी मदद करेंगे।
