साउथ मूवीज

Pushpa 2 ने 'बुक माय शो' पर भी बनाया नया रिकॉर्ड, 11 दिनों में बेचे इतने करोड़ टिकट

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म नोटों की बारिश कर रही है। हाल ही में फिल्म ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड बनाया है।

Image

Pushpa 2

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म नोटों की बारिश कर रही है। हाल ही में फिल्म ने एक और नया खिताब अपने नाम किया है। बता दें अल्लू अर्जुन की फिल्म ने बुक माय शो पर 1.5 करोड़ टिकट बुकिंग का रिकॉर्ड बना लिया है।

फिल्म की कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। वहीं फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं, लेकिन फिल्म की कमाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 'बुक माय शो' पर अपने टिकट बिक्री में नया इतिहास रच दिया है। बता दें इस फिल्म ने 11 दिनों में ही 15 मिलियन टिकट की बिक्री कर ली है। हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी फैंस तक दी है।

भारतीय फिल्मों की टिकट बिक्री की जानकारी

  • केजीएफ चैप्टर 2: 17.1 मिलियन
  • बाहुबली 2 : 16 मिलियन
  • पुष्पा 2: 15 मिलियन
  • आरआरआर : 13.4 मिलियन
  • कल्कि 2898 AD: 13.14 मिलियन

कितनी हुई फिल्म की कमाई

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2: The Rule) रोज नए रिकार्ड्स तोड़ रही है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने 11 दिनों में 1300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। वहीं रिलीज के 11वें दिन इसने देश में 76.60 करोड़ रुपये का बंपर नेट कलेक्‍शन किया है। 'पुष्‍पा 2' हिंदी वर्जन में सबसे तेजी से 500 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्‍म भी बन चुकी है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article