साउथ मूवीज

अल्लू अर्जुन का प्राइवेंट अकाउंट हुआ लीक!! सामंथा-राणा समेत ये स्टार्स कर रहे हैं फॉलो

Allu arjun private account: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी एटली संग आने वाली फिल्म को लेकर बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म का अभी नाम ए6 रखा गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक आईडी जमकर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद फैंस दावा कर रहे हैं कि ये अकाउंट अल्लू अर्जुन का है।

Image

allu arjun

Allu arjun private account: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी एटली संग आने वाली फिल्म को लेकर बिजी चल रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन मोटी फीस वसूल रहे हैं। इसी बीच अल्लू अर्जुन का प्राइवेंट अकाउंट लीक हो गया है, जिसे बहुत सारे फिल्मी सितारे फॉलो करते हैं। आइए जानते हैं कि एक्टर का कौन सा वो अकाउंट है जो अल्लू अर्जुन प्राइवेंट न्यूज कर रहे हैं।

Reddit का एक यूजर दावा कर रहा है कि अल्लू अर्जुन bunny_boy_private नामक एक आईडी अपने प्राइवेंट अकाउंट के रूप में यूज करते हैं। जिस कारण अब ये अकाउंट सुर्खियां बटोर रहा है। इस अकाउंट में एक्टर कैजुअल पोस्ट और मीम्स शेयर करते हैं। इस आईडी के बायो में यह तक लिखा है कि यह "बिना सोचे समझे पोस्ट करने के लिए एक प्राइवेंट अकाउंट है।"

राणा दग्गुबाती ने किया रिपोस्ट

ये अकाउंट तब चर्चा में आया जब एक्टर राणा दग्गुबाती ने अपने पब्लिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस अकाउंट से एक मीम को फिर से पोस्ट किया है। जिस कारण फैंस का ध्यान इस अकाउंट पर गया। अब इससे अटकलें लगाई जा रही कि यह अकाउंट अल्लू अर्जुन का हो सकता है। एक्टर ने जो मीम शेयर किया है वो अल्लू अर्जुन से संबंधित है। जो पुष्पा 2 भगदड़ की घटना के बाद से तेजी से वायरल हुआ था।

ये सितारे करते हैं फॉलो

इस पोस्ट को देखने के बाद कई रेडिट यूजर्स ने इस तरह के मीम को पब्लिक अकाउंट पर ना शेयर करने पर सवाल उठा रहे हैं। बता दें इस अकाउंट पर 1,380 से ज्यादा पोस्ट हैं। साथ ही 320 यूजर इसे फॉलो करते हैं और 494 अकाउंट फॉलो करते हैं। हालांकि जिस चीज ने फैंस का ध्यान सबसे ज़्यादा खींचा, वह थी सेलिब्रिटी फॉलोअर्स की लिस्ट, जिसमें सामंथा रुथ प्रभु, तृषा कृष्णन, और राणा दग्गुबाती हंसिका मोटवानी का नाम शामिल है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article