साउथ मूवीज

Allu Arjun ने पवन कल्याण संग अनबन भूलकर दी जन्मदिन की बधाई, फैंस ने कहा- दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया?

Pawan Kalyan Birthday: पवन कल्याण आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दिन सभी एक्टर को जन्मदिन पर बधाई दे रहे हैं। वही एक्टर अल्लू अर्जुन ने भी सुपरस्टार पवन कल्याण को जन्मदिन की बधाई दी। वही अब फैंस के इस पर रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। फैंस का कहना है कि दोनों के बीच सुलह कब हुई।

Image

Allu Arjun

Pawan Kalyan Birthday: पवन कल्याण आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए आम के साथ-साथ खास भी उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं और उनके इस दिन को और भी ज्यादा खास बना रहे हैं। पवन कल्याण अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा में बने रहते हैं। पवन कल्याण अभिनेता के साथ-साथ आंध्रे प्रदेश के डिप्टी सीएम की भी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। वही ऐसी अफवाहें थी अल्लू अर्जुन और पवन कल्याण के बीच बहुत समय से बड़ी अनबन है, लेकिन अब पुष्पा स्टार ने एक्टर पवन कल्याण को जन्मदिन की बधाई देकर लोगों की अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया है। हाल ही में अल्लू अर्जुन ने पवन सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। जो जमकर सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या लिखा है।

अल्लू अर्जुन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि- पावर स्टार और डीसीएम पवन कल्याण को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं गारु। एक तरफ जहां अल्लू अर्जुन ने पवन सिंह को बधाई दी। वहीं दूसरी ओर फैंस का इस पर रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। फैंस का कहना है कि दोनों के बीच सुलह कब हुई।

पवन कल्याण की जीत पर अल्लू अर्जुन ने नहीं मनाया था जश्न

एक यूजर ने लिखा- दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया? वही दूसरे ने लिखा-दुश्मन बने दोस्त। दोनों के रिश्ते की खटास तब शूरू हुई थी जब भतीजे अल्लू अर्जुन ने चाचा की पार्टी की बल्कि दूसरी पार्टी का साथ दिया था। ये बात 2024 के चुनाव की बात है। वही जब पवन कल्याण की इस चुनाव पर जीत हुई तो अल्लू ने जीत का जश्न भी नहीं मनाया।

पुष्पा 2 इस दिन होगी रिलीज

अल्लू अर्जुन इन दिनों अपने फिल्म पुष्पा 2 को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। पहली ऐसी अफवाहें थी कि पुष्पा 2 की रिलीज डेट 2025 तक ही टल गई है, लेकिन हाल ही में अल्लू अर्जुन ने खुलासा किया है कि यह फिल्म 6 दिसंबर को ही सिनेमाघरों पर रिलीज होगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article