साउथ मूवीज

Exclusive: Ajith Kumar ने 'विदामुयार्ची' खत्म किए बिना क्यों शुरू की 'गुड बैड अग्ली' की शूटिंग, वजह आई सामने

  • Authored by: अभय
  • Updated May 21, 2024, 01:12 PM IST

Ajith Kumar Start Second Movie Shooting Before Completing First: अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' (Good Bad Ugly) रिलीज से पहले काफी चर्चा में आ गई है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने पर कई लोग हैरान नजर आए, क्योंकि एक्टर की अभी तक 'विदामुयार्ची' पूरी नहीं हुई थी। अब इसके पीछे की वजह सामने आ गई है।

Image

Instagram

साउथ के जाने-माने स्टार अजीत कुमार (Ajith Kumar) अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' (Good Bad Ugly) को लेकर सुर्खियों में हैं। अजित कुमार की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में 'गुड बैड अग्ली' का एक पोस्टर भी रिलीज हुआ है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। 'गुड बैड अग्ली' पोस्टर के बाद इस खबर को लेकर काफी चर्चा है। तो चलिए जानते है क्या मामला है।

'विदामुयार्ची' खत्म किए बिना अजित कुमार ने शुरू की दूसरी फिल्म

अजित कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुड बैड अग्ली' को लेकर काफी चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजित कुमार ने फिल्म 'गुड बैड अग्ली' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस अपडेट के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम। लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर भी सामने आ रही है जिसने सबको हैरान कर दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि अजित कुमार पहले फिल्म 'विदामुयार्ची' की शूटिंग कर रहे थे, उसके बीच 'गुड बैड अग्ली' की शूटिंग शुरू कर दी है। अब इसके पीछे की वजह का भी खुलासा हो गया है।अजित कुमार की करीबी ने बताया कि 'विदामुयार्ची' की शूटिंग में देरी की सबसे पहली वजह खराब मौसम बना और जब सब ठीक हुआ तब तक तृषा ने निर्देशक मणिरत्नम की 'ठग लाइफ' की शूटिंग शुरू कर दी थी। इसके अलावा फिल्म के कई सीन्स को शूट करने के लिए अभी जगह की तलाश करना भी बाकी है। इन सब को मिलाकर अजित कुमार के पास लगभग एक महीने का समय बचता है।'

कब रिलीज होगी 'गुड बैड अग्ली'

अजित कुमार की फिल्म 'विदामुयार्ची' पहले बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। तो वहीं रिपोर्ट में 'गुड बैड अग्ली' डेट को लेकर भी खुलासा किया जा रहा है। 'गुड बैड अग्ली' साल 2025 के पोंगल पर रिलीज हो सकती है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article