Good Bad Ugly: साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गुड बैड अग्ली' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार अजित कुमार की फिल्म भारत से पहले किसी और देश में रिलीज होगी। आइए जानते हैं कि अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' पहले कहां रिलीज होने वाली है।
अजीत की इस फिल्म को आदिक रविचंद्रन द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। गुड बैड अग्ली में अजीत कुमार और तृषा कृष्णन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में रिपोर्ट के अनुसार गुड बैड अग्ली भारत में 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है, लेकिन यूएसए में 09 अप्रैल को इसका प्रीमियर होने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, 'गुड बैड अग्ली' का रन टाइम 138 मिनट है, जो 2 घंटे और 18 मिनट के बराबर है। ये टाइम तमिल फिल्मों की तुलना में काफी कम है। अक्सर तमिल फिल्म तीन घंटे के करीब या उससे भी ज़्यादा की होती है।
जबरदस्त होने वाला है फिल्म का संगीत
अजित कुमार की 'गुड बैड अग्ली' भारत में 10 अप्रैल, 2025 को तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और मलयालम सहित कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के संगीत को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार देवी श्री प्रसाद द्वारा तैयार किया जा रहा है। देवी श्री प्रसाद ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 में भी संगीत दिया था।
क्या है फिल्म की कहानी
रिपोर्ट के अनुसार अजित कुमार की फिल्म गुड बैड अग्ली की कहानी काफी ज्यादा जबरदस्त होने वाली है। फिल्म की कहानी एक निडर डॉन की है जो अपने क्रूर तरीके और हिंसक जीवन को बदलने की कोशिश करता है ताकि वह समाज में अपने परिवार के साथ शांति से रह सके, लेकिन उसके जीवन में कई प्रकार के ट्विस्ट आते हैं।
