अजित कुमार के हाथ दो-दो बड़ी फिल्म लगी है। ऐसा कहा जा रहा है कि अजित कुमार निर्देशक प्रशांत नील के साथ दो-दो फिल्मों में साथ काम करने वाले हैं। प्रशांत नील अपनी हिट फिल्म 'केजीएफ' और 'सलार' के लिए जाने जाते हैं ऐसे में उनके साथ काम करना किसी लोटरी से कम नहीं है।
जानकारी के अनुसार अजित कुमार ने प्रशांत नील से मुलाकात की है। ये मुलाकात उस दौरान हुई थी जब अजित कुमार ने अपनी फिल्म 'विदा मुयार्ची' की शूटिंग से ब्रेक लिया था। रिपोर्ट के अनुसार प्रशांत नील के निर्देशन में अजित कुमार की पहली फिल्म एक्शन ड्रामा होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि अजित कुमार और प्रशांत नील की दूसरी फिल्म 'केजीएफ 3' हो सकती है। निर्देशक प्रशांत नील ने अपने दोनों प्रोजेक्ट के लिए अजित कुमार से तीन साल का समय भी मांगा है। अगर ये अटकलें सच होती हैं, तो यह पहला मौका होगा कि हम यश और अजीत को पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए देखेंगे।
सलार 2 में बिजी
रिपोर्ट के अनुसार प्रशांत नील के साथ अजित की पहली फिल्म का अभी टाइटल 'एके 65'रखा गया है। ये फिल्म 2026 में रिलीज होगी। वहीं, 'केजीएफ 3' उनकी 66वीं फिल्म हो सकती है। प्रशांत नील इन दिनों 'सलार 2' में बिजी है।
विदामुयार्ची इस दिन होगी रिलीज
अजित कुमार विदामुयार्ची में नजर आने वाले हैं। इस पिल्म में अर्जुन सरजा, रेजिना कैसांद्रा, आरव और निखिल सिद्धार्थ जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन विग्नेश शिवन करने वाले थे, लेकिन बाद में थिरुमेनी ने इसका निर्देशन किया। ये फिल्म 31 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी। अजित निर्देशक आदिक रविचंद्रन की गुड बैड अग्ली में भी नजर आएंगे। इसे पोंगल-संक्रांति 2025 के दौरान रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में तेलुगु अभिनेता सुनील भी हैं, साथ ही श्रीलीला, बॉबी देओल और प्रेमलु अभिनेता नसलेन जैसे अन्य प्रमुख नाम भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगे।
