साउथ मूवीज

Toxic Trailer Release Date: यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई आउट !! मेकर्स इस दिन उठाएंगे पर्दा

Yash Starrer Toxic Trailer Release Date: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairytale for Grown-Ups) के ट्रेलर का सभी दर्शकों को बड़ी बेताबी से इंतजार है। तो चलिए जानते मेकर्स किस दिन ट्रेलर को रिलीज करेंगे।

Image

Pic Credit: Grab From You Tube

Yash Starrer Toxic Trailer Release Date: साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर यश (Yash) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairytale for Grown-Ups) की रिलीज का इंतजार फैन्स बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं। टीजर को देखने के बाद हर किसी ने 'टॉक्सिक' की तारीफ की थी। निर्माताओं ने यश के धमाकेदार किरदार की घोषणा वाला वीडियो जारी करने के बाद फैन्स की उत्सुकता बढ़ा दी थी। टीजर रिलीज से पहले मेकर्स ने एक के बाद बाद एक हर एक्ट्रेस के पोस्टर जारी किए थे। यह मूवी दुनिया भर के सिनमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है।

इन दिन रिलीज होगा 'टॉक्सिक' का टीजर

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार यश स्टारर 'टॉक्सिक' की टीम फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। बताया जा रहा है कि निर्माताओं ने यश की फिल्म के टीजर को रिलीज करने के लिए फरवरी के अंत तक की योजना बनाई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 'टॉक्सिक' के निर्माता जल्द ही इसका दूसरा टीजर भी जारी कर सकते हैं। फैन्स को दूसरे टीजर के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह इसी महीने के अंत में रिलीज होगा। वहीं दूसरी ओर 'टॉक्सिक' के ट्रेलर को मार्च के पहले वीक में लॉन्च कर दिया जाएगा। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक टीजर और ट्रेलर को रिलीज करने की खबरों को बयान नहीं आया है। (इसे भी पढ़ें: हमजा अली मजारी बनकर पाकिस्तान की कमर तोड़ देते संजय दत्त, रहमान डकैत बनकर आतंक मचाता ये सुपरस्टार)

Yash

Yash

'टॉक्सिक' में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत को अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा। फिल्म का निर्माण वेंकट के. नारायण ने केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले और यश ने मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म की कहानी यश ने ही लिखी है। दिलचस्प बात यह है कि 19 मार्च को ही रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' भी रिलीज होने जा रही है। दोनों फिल्मों का तगड़ा क्लैश देखने के लिए हरकोई बेताब है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article