आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' ने दर्शकों के दिलों पर एक अलग ही छाप छोड़ी है। यह बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली बॉलीवुड मूवी बन गई है। इस फिल्म में हमजा अली मजारी की भूमिका रणवीर सिंह ने निभाई है और अक्षय खन्ना को रहमान डकैत का किरदार निभाने को मिला। अगर यह फिल्म 90 के दशक में बनती तो जानिए किस एक्टर को कौन सा किरदार ऑफर हुआ होता। आइए इन पिक्स पर डालें एक नजर...
'धुरंधर' मूवी में उजैर बलोच की भूमिका डेनिश पंडोर ने निभाई थी अगर 90 के दशक में यह फिल्म बनती तो इस रोल के लिए आमिर खान परफेक्ट थे।
एसपी चौधरी असलम के रोल में 'धुरंधर' में संजय दत्त को देखा गया था। 90 के दशक में इस मूवी में एसपी चौधरी असलम के किरदार के लिए सलमान खान एकदम सही साबित होते।
90 के दशक में 'धुरंधर' बनती तो दिव्या भारती को सारा अर्जुन वाली भूमिका मिलती। इस मूवी में दिव्या भारती, यालिना जमीली के किरदार को अच्छी तरह से निभाती।
'मेजर इकबाल' का किरदार अर्जुन रामपाल ने अदा दिया था। अगर 'धुरंधर' 90 के दशक में बनती तो इस किरदार को अक्षय कुमार से बेहतर कोई नहीं निभा सकता था।
राकेश बेदी ने आदित्य धर की 'धुरंधर' में जमाल जमीली की भूमिका निभाई है। मगर 90 के दशक में इस भूमिका को गोविंदा निभा सकते थे।
अजय सान्याल का किरदार आर माधवन ने निभाया था। 'धुरंधर' को 90 के दशक में बनाया जाता तो इस किरदार को सुनील शेट्टी परफेक्ट बना सकते थे।
रणवीर सिंह ने 'धुरंधर' में हमजा अली मजारी की भूमिका निभाई है। 90s में इस मूवी के लिए मेकर्स की पहली पसंद संजय दत्त बन सकते थे।
अक्षय खन्ना द्वारा निभाई गई रहमान डकैत की भूमिका के लिए शाहरुख खान परफेक्ट होते, अगर 'धुरंधर' को 90 के दशक में बनाया गया होता।