तमन्ना भाटिया इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। एक तरफ जहां एक्ट्रेस अपनी फिल्म की सफलता का आनंद ले रही हैं। वही दूसरी तरफ एक्ट्रेस को मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के लिए ईडी ने 8 घंटों तक पूछताछ की। वही अब एक्ट्रेस कामाख्या देवी की शरण में गईं हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें इस दौरान एक्ट्रेस मास्क लगाए नजर आ रही हैं।
मां कामाख्या के किए दर्शन
तमन्ना भाटिया बॉलीवुड की बेस्ट डांसर से लेकर बेस्ट एक्ट्रेस भी हैं। फैंस उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की सोशल मीडिया में फोटोज वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस ईडी के ऑफिस से निकालते हुए नजर आ रही है। बता दें ईडी से पूछताछ के बाद एक्ट्रेस मां कामाख्या देवी का दर्शन करने पहुंची थी। रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस को ईडी ने 'एचपीजेड टोकन' मोबाइल ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के लिए गुवाहाटी ईडी ऑफिस बुलाया था।
महादेव ऑनलाइन गेमिंग एप्लिकेशन को दिया था बढ़ावा
तमन्ना भाटिया को ईडी ने महादेव ऑनलाइन गेमिंग एप्लिकेशन पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों को अवैध रूप से देखने को बढ़ावा देने के आरोप में पूछताछ के लिए बुलाया था। रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस ईडी ऑफिस अपनी माता के साथ पहुंची थी। तमन्ना भाटिया से पहले यानी पिछले साल इस मामले में ईडी ने रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर को पूछताछ के लिए बुलाया था।
इस फिल्म से हुआ था हिंदी डेब्यू
तमन्ना भाटिया ने अपना फिल्मी करियर साउथ की फिल्मों से शुरू किया था। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। उन्हें हिंदी डेब्यू 2005 में फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से किया था। हाल ही में वो फिल्म स्त्री 2 में भी नजर आईं थी।
