Dacoit Trailer: साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में फिल्म डकैत का गाना 'टच बडी' रिलीज हुआ, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे है। खास बात तो ये है कि इन गाने को भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह ने गाया है। इस बीच मेकर्स ने अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो कि यूट्यूब पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस ट्रेलर को देखकर लोग गदगद हो गए है। आइए नजर डालते है फिल्म डकैत के ट्रेलर पर-ये भी पढ़ें-पवन सिंह ने गाया 'डकैत' का 'टच बडी' सॉन्ग, अदिवि शेष संग संग मचाया धमाल
डकैत का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज
साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अदिवि शेष की फिल्म डकैत का ट्रेलर आउट हो गया है, जिससे फैंस में जोरदार उत्साह है। इस फिल्म में एक्शन और थ्रिलर का रोचक मिश्रण है। अनुराग कश्यप और प्रकाश राज जैसे कलाकारों से सजी फिल्म को शेनिल देव निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर में अदिवि शेष एक पावरफुल रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी की गहराई को देखते हुए दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को पहले 19 मार्च को रिलीज करना था, लेकिन मेकर्स ने इसे 10 अप्रैल को टाल दिया। मेकर्स का कहना है कि उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया ताकि थिएटर में सभी फिल्मों को पर्याप्त स्क्रीन्स और ध्यान मिल सके। फिल्म को हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में एक साथ शूट किया गया है।

Dacoit Trailer (image source- instagram)
ट्रेलर में क्या है खास
फिल्म डकैत का 2 मिनट 23 सेकंड लंबा ट्रेलर एक रोमांटिक और भावुक दृश्य से शुरू होता है। ट्रेलर में मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की जोड़ी शादी और परिवार की बातें करते नजर आती है, जो एक खुशहाल भविष्य की ओर इशारा करता है। लेकिन अचानक प्लॉट में ट्विस्ट आ जाता है और अदिवि शेष का किरदार जेल की सलाखों के पीछे चला जाता है। इसके बाद अदिवि और मृणाल अलग हो जाते है। आखिर दोनों अलग क्यों होते हैं। अब ये तो फिल्म के रिलीज के बाद ही पता चलेगा।
पवन सिंह ने मचाया धमाल
ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म डकैत का गाना टच बडी रिलीज किया गया था, जिसे पवन सिंह और जोनिता गांधी ने गाया है। इस गाने को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। फिल्म में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर के अलावा अनुराग कश्यप पुलिस अधिकारी का रोल निभा रहे हैं, जबकि प्रकाश राज महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। सभी लोग इस मूवी को देखने के लिए बेताब हैं।
