साउथ मूवीज

AA22XA6: अल्लू अर्जुन की फिल्म में हुई रश्मिका मंदाना की धमाकेदार एंट्री, एटली कुमार ने किया कमाल?

Rashmika Mandanna Joins Allu Arjun's AA22XA6: एटली कुमार और अल्लू अर्जुन की फिल्म 'AA22XA6' को लेकर नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक दीपिका पादुकोण की एंट्री कराने के बाद अब मेकर्स ने अल्लू अर्जुन स्टारर में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को भी कास्ट कर लिया है।

Image

Rashmika Mandanna and Allu Arjun

Rashmika Mandanna Joins Allu Arjun's AA22XA6: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर एटली कुमार ने अपने नए प्रोजेक्ट के लिए सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ मिलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी के लिए एटली कुमार (Atlee Kumar) ने लगभग 800 करोड़ रुपये का बड़ा बजट रखा है। कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स में बताया गया था कि फिल्म 'AA22XA6' में अल्लू अर्जुन के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लीड रोल में दिखाई देंगी। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स बताती हैं कि अल्लू अर्जुन की इस मूवी के लिए मेकर्स ने 'सिकंदर' एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को भी फाइनल कर लिया है।

'AA22xA6' में हुई रश्मिका मंदाना की एंट्री

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एटली कुमार के निर्देशन में बनने जा रही अल्लू अर्जुन की 'AA22xA6' में अब रश्मिका मंदाना की एंट्री हो गई है। बताया जा रहा है कि निर्माताओं ने 'पुष्पा' मैजिक क्रिएट करने के लिए अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना को कास्ट किया है। इस मूवी में रश्मिका मंदाना अपने करियर का सबसे दमदार किरदार निभाती दिखाई देंगी। 'पुष्पा' फ्रेंचाइजी के बाद फैन्स भी अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं।

पोर्टल से सूत्र के अनुसार रश्मिका मंदाना इस मूवी के लिए लुक टेस्ट और बॉडी स्कैन लॉस एंजिल्स में करा चुकी हैं। एटली कुमार ने रश्मिका मंदाना के किरदार के लिए प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है। रश्मिका मंदाना और दीपिका पादुकोण के अलावा इस मूवी में अल्लू अर्जुन के साथ मृणाल ठाकुर और जान्हवी कपूर भी अहम रोल में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अल्लू अर्जुन का डबल रोल होने वाला है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article