AA22xA6 Title Reveal Date: साउथ के जाने-माने स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एए22एक्स6 (AA22xA6) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे है। कभी फिल्म से जुड़ा कोई पोस्टर वायरल हो जाता है, तो कभी सेट से कोई वीडियो लीक हो जाता है। लेकिन इन सब के बाद भी फैंस को फिल्म के टाइटल सामने आने के इंतजार है। अब फिल्म के टाइटल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म का टाइटल इस दिन सामने आ सकता है। तो चलिए जानते हैं रिपोर्ट में क्या खुलासा हुआ है।
इस दिन सामने आएगा टाइटल
अल्लू अर्जुन की फिल्म एए22एक्स6 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म के टाइटल को लेकर सामने आया अपडेट है। एटली कुमार और अल्लू अर्जुन अब अपनी एक्शन फिल्म #AA22xA6 का टाइटल रिवील करने वाले हैं। Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स 8 अप्रैल को एक खास वीडियो के जरिए फिल्म का टाइटल सामने लाएंगे। इस दिन अल्लू अर्जुन का 44वां जन्मदिन भी है। स्रोत के मुताबिक, 'टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो सबके होश उड़ा देगा। ये एटली कुमार की बनाई गई विशाल और बेमिसाल दुनिया की सिर्फ पहली झलक है। इसमें बेहतरीन विजुअल्स हैं, और अल्लू अर्जुन ऐसे नए अवतार में दिख रहे हैं जो पहले कभी नहीं देखे गए। एटली कुमार ने भारतीय सिनेमा के लिए कुछ बिल्कुल अलग और अनोखा बनाया है।' इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं।
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
एटली कुमार के डायरेक्शन में बन रही फिल्म AA22xA6 में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और मृणाल ठाकुर भी अहम रोल में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन की ये फिल्म साल 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है।
