साउथ मूवीज

अल्लू अर्जुन संग फिल्म बनाने के लिए 75 करोड़ रुपये ले रहे हैं लोकेश कनगराज? सामने आई ये रिपोर्ट

Allu Arjun Film with Lokesh Kanagaraj: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। ये खबर सामने आई है कि अल्लू अर्जुन जल्द ही पॉपुलर डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ धमाल मचाने वाले हैं। इस मूवी के लिए सभी लोग एक्साइटेड हैं।

Image

pic credit- instagram

Allu Arjun Film with Lokesh Kanagaraj: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों को लोगों ने काफी प्यार दिया है। पुष्पा और पुष्पा 2 जैसी मूवीज ने अल्लू अर्जुन को ग्लोबल स्टार बना दिया। अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि अल्लू अर्जुन जल्द ही पॉपुलर डायरेक्टर लोकेश कनगराज के साथ धमाल मचाने वाले हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज की जोड़ी

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर लोकेश कनगराज की जोड़ी बनाने की खबरें काफी समय से सुर्खियों में हैं। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्रोजेक्ट जल्द शुरू हो सकता है। ट्रैकर Mukil Vardhanan की रिपोर्ट के अनुसार 'एए23' की शूटिंग जून या जुलाई 2026 में शुरू होगी। लोकेश कनगराज को इस फिल्म के लिए 75 करोड़ रुपये की फीस मिलने की बात कही जा रही है, हालांकि अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।अल्लू अर्जुन ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर वेट फॉर इट लिखकर उत्सुकता बढ़ाई, जिसे फैंस इस प्रोजेक्ट से जोड़ रहे हैं। लोकेश के असिस्टेंट डायरेक्टर ने भी प्री-प्रोडक्शन शुरू होने की जानकारी दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक एक्शन फिल्म होगी, जिसमें अल्लू अर्जुन लीड रोल में होंगे।

इस मूवी में धमाल मचाएंगे अल्लू अर्जुन

बताते चलें कि अल्लू अर्जुन जल्द ही 'एए22xए6' में नजर आएंगे, जो पैरेलल वर्ल्ड की कहानी पर आधारित है। इसमें दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं और रश्मिका मंदाना और मृणाल ठाकुर के नाम भी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स कहती हैं कि अल्लू अर्जुन इस फिल्म में चार अलग-अलग रोल निभा सकते हैं और फिल्म दो पार्ट में रिलीज हो सकती है। मालूम हो कि आखिरी बार अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा 2 में नजर आए थे। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article