साउथ मूवीज

AA22xA6: संदीप रेड्डी वांगा संग विवाद के बाद दीपिका पादुकोण ने मिलाया एटली के साथ हाथ, अब अल्लू अर्जुन संग दिखेगी जबरदस्त केमिस्ट्री

AA22xA6: दीपिका पादुकोण इन दिनों संदीप रेड्डी वांगा संग विवाद को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच दीपिका की एंट्री एटली की फिल्म AA22xA6 में हुई है। हाल ही में फिल्म के प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने एक वीडियो शेयर कर फैंस को खूबखबरी दी है। इस खबर से फैंस के बीच काफी ज्यादा खुशी का माहौल है।

Image

AA22xA6

AA22xA6: दीपिका पादुकोण इन दिनों संदीप रेड्डी वांगा संग विवाद को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोण की एंट्री एटली की फिल्म AA22xA6 में हो गई है। हाल ही में फिल्म के प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण सूट पहने नजर आ रही हैं।

एक्स पर प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने लिखा, "रानी विजय के लिए आगे बढ़ रही हैं! दीपिका पादुकोण का स्वागत है #TheFacesOfAA22xA6। सन पिक्चर की एक महान कृति।" इस वीडियो में दीपिका का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। दुआ की मम्मी एक्शन करती हुई नजर आ रही हैं।

सन पिक्चर्स ने एक खास वीडियो जारी किया है जिसमें दीपिका पादुकोण को अल्लू अर्जुन के साथ एटली द्वारा निर्देशित अपनी आगामी साइंस-फिक्शन फिल्म के हिस्से के रूप में पेश किया गया है। एए22xA6 एटली के साथ दीपिका का दूसरा सहयोग है, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में थे। अब फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। वीडियो में दीपिका एटली के साथ बातचीत करती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो अप्रैल में अल्लू अर्जुन के लिए रिलीज़ किए गए वीडियो के समान ही है, जब फिल्म की घोषणा की गई थी। इस नई झलक में दीपिका को तलवार के साथ घोड़े पर सवार दिखाया गया है, जो फिल्म में फंतासी, पीरियड ड्रामा और साइंस-फिक्शन के मिश्रण को दिखा रहा है।

ये सितारे बने फिल्म का हिस्सा

एटली द्वारा निर्देशित यह फिल्म 700 करोड़ रुपये के बड़े बजट पर बनाई जा रही है और इसमें मृणाल ठाकुर और जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगे।फिल्म निर्माता ने कहा, "यह वह फिल्म है जिसे बनाने का मैंने हमेशा सपना देखा था। कहानी को उस रूप में ढालने में कई सालों का प्रयास लगा, जिस पर मैं वास्तव में विश्वास करता हूं।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n... और देखें

End of Article