Rakul preet singh injured: रकुल प्रीत सिंह गंभीर हादसे का शिकार हो गई है। बता दें रकुल प्रीत सिंह प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के साथ जिम में एक बड़ा हादसा हो गया है।
रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस कई दिनों से बिस्तर पर हैं। जिस कारण फैंस को उनकी चिंता हो रही है। जानकारी के अनुसार 5 अक्टूबर की सुबह रकुल प्रीत सिंह के साथ हादसा हो गया है। जिम में वर्कआउट के दौरान एक्ट्रेस 80 किलो का वजन बिना बेल्ट के उठा रही थीं, जिससे उनकी पीठ में दर्द हो गया , लेकिन फिर भी वो दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग कर रही थी, जिसके बाद उनकी हालत और खराब हो गई और अब फिजियोथेरेपी ले रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार उनकी L4, L5, और S1 नसें जाम हो गईं। जल्दी ही उनका ब्लड प्रेशर गिर गया, उन्हें पसीना आने लगा, और उन्हें बिस्तार पर ले जाना पड़ा। ये हादसा उनके जन्मदिन के दिन हुआ। अब एक्ट्रेस धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं।
इस फिल्म में आएंगी नजर
रकुल इस समय अपनी आने वाली फिल्म दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें अजय देवगन और आर माधवन भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'दे दे प्यार दे 2' 2019 में आई फिल्म 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल है। रकुल प्रीत सिंह ने कन्नड़ फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस को फिल्म 'यारियां' से काफी फेम मिला था। हाल ही में एक्ट्रेस कमल हासन के साथ 'इंडियन 2' दिखाई दी थी।
