साउथ मूवीज

MMS लीक होने के बाद Bigg Boss एक्ट्रेस ने लिया बड़ा एक्शन, ‘मॉर्फ्ड’ वीडियो बताकर पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

बिग बॉस तमिल फेम ओविया इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। रिपोर्ट के अनुसार ओविया ने आखिरकार चेन्नई पुलिस कमिश्नर के पास मामला दर्ज कराया है। अब पुलिस इस मामले पर तेजी से जांच कर रही है। ओविया के मेनेजर ने दावा किया है कि ये किसी की गलत हरकत है। वीडियो में एक्ट्रेस नहीं थी। यह एक मॉर्फ्ड वीडियो है।

Image

oviya helen

बिग बॉस तमिल फेम ओविया इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। बता दें कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे देखकर फैंस दावा कर रहे थे कि वो एक्ट्रेस ओविया है। जिसके बाद एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया गया था। अब ओविया ने बड़ा कदम उठाया है और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट के अनुसार ओविया ने आखिरकार चेन्नई पुलिस कमिश्नर के पास मामला दर्ज कराया है। अब पुलिस इस मामले पर तेजी से जांच कर रही है। ओविया के मेनेजर ने दावा किया है कि ये किसी की गलत हरकत है। वीडियो में एक्ट्रेस नहीं थी। यह एक मॉर्फ्ड वीडियो है जिसे किसी शख्स ने बनाया है। ओविया का नाम खराब किया जा रहा है। मेनेजर ने कहा कि एक्ट्रेस ने इस मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की हैं। अपराधी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पूरा वीडियो कब?

ओविया का मॉर्फ्ड वीडियो वायरल होने के बाद अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें एक्ट्रेस उंगलियां क्रॉस करके एक सेल्फी में नजर आ रही थी। फोटो पर कई लोगों ने कमेंट किया था। बता दें इस फोटो पर एक शख्स ने लिखा था मैम पूरा वीडियो कब? जिसका रिप्लाई देते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि 'अगली बार, भाई'।

बिग बॉस तमिल सीजन 1 का बनी थी हिस्सा

ओविया 2017 में बिग बॉस तमिल सीजन 1 में नजर आईं थी। एक्ट्रेस ने पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म कंगारू से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस मुथुक्कु मुथागा, वेंगई और सेवनु में भी नजर आ चुकी हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article