69 Shobha Filmfare Awards South 2024: 69वें सोभा फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ 2024 को लेकर इंतजार खत्म हो गया है और मशहूर हस्तियों ने 69वें सोभा फिल्मफेयर अवार्ड्स की शोभा बढ़ानी शुरू कर दी है। हमारे सहयोगी जूम ने बेबी फिल्म के निर्देशक साई राजेश से बात की है। डायरेक्टर ने आनंद देवरकोंडा की फिल्म का हिंदी रीमेक बनाने पर कई खुलासे किए हैं। इस फिल्म को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में आठ नॉमिनेशन मिले हैं। इस वजह से फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। अभी तक नॉर्थ इंडिया में काफी कम लोग ही मूवी के बारे में जानकारी रखते हैं। इस वजह से इसका हिंदी रीमेक कमाल कर सकता है। यहां इसको लेकर सामने आए साई राजेश के बायन पर एक नजर डालते हैं।
बेबी का हिंदी रीमेक बनाने पर बोली साई राजेश
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में जूम के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में बेबी के निर्देशक साई राजेश ने फिल्म के 8 नॉमिनेशन पर बात करते हुए कहा, 'हां, मैं बहुत उत्साहित हूं कि हमें बेबी के लिए आठ नॉमिनेशन मिले हैं।' उन्होंने आगे खुलासा किया कि वह आनंद देवरकोंडा फिल्म के हिंदी रीमेक पर काम कर रहे हैं, उन्होंने कहा, 'अभी, हम इसे हिंदी में बना रहे हैं, और प्रीतम सर म्यूजिक तैयार कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह एक ब्लॉकबस्टर हिंदी फिल्म होने वाली है।'
साई राजेश के इस बयान के बाद अब बेबी के हिंदी रीमेक का इंतजार कर रहे फैंस को भी बड़ा अपडेट मिल गया है। फिल्म के हिंदी रीमेक से फैंस को काफी उम्मीदे हैं। साई राजेश ने आगे कहा, 'मुझे साउछ फिल्म इंडस्ट्री से काफी इंसपिरेशन मिलती है, मेरे फेवरेट चिरंजीवी सर गुरू की तरह हैं जो मल्यालम फिल्म इंडस्ट्री से हैं। मुझे फहाद फाजिल भी पसंद हैं जो तमिल इंडस्ट्री से हैं। वही धनुष भी मेरे फेवरेट हैं।'
