साउथ मूवीज

69 Shobha Filmfare Awards South 2024: Balagam को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, इस सुपरस्टार के हाथ लगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

69 Shobha Filmfare Awards South 2024: फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ 2024 को सुदीप किशन, फारिया अब्दुल्ला और विंध्या विशाखा की तिकड़ी होस्ट कर रही है। जिसमें राशी खन्ना, अपर्णा बालमुरली, सानिया अय्यपन और गायत्री भारद्वाज की परफॉर्मेंस ने स्टेज पर आग लगा दी है। अब यहां इस इवेंट के मुख्य अवॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

Image

69 Shobha Filmfare Awards South 2024

69 Shobha Filmfare Awards South 2024 Highlights: 69वें शोभा फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ 2024 ने धूम मचाना शुरू कर दिया है। साउथ सिनेमा के अब तक के सबसे बड़े अवॉर्ड फंक्शन ने सितारों को जश्न मनाने का बेहतरीन मौका दिया है। इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत 16 जुलाई को ही पर्दा उठाने के साथ हो गई थी, जिसके बाद 3 अगस्त को जेआरसी कन्वेंशन और ट्रेड फेयर, हैदराबाद में इसे आयोजित किया जा चुका है। इस अवॉर्ड फंक्शन में कई बड़े सुपरस्टार्स नजर आए हैं और कई फिल्मों को अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया है। यहां इस अवॉर्ड फंक्शन के हाइलाइट्स पर एक नजर डालते हैं।

फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ 2024 हो सुदीप किशन, फारिया अब्दुल्ला और विंध्या विशाखा ने होस्ट किया है। तीनों स्टार्स ने ही अपनी बेहतरीन कॉमेडी टाइमिंग से कमाल कर दिया है। वहीं राशी खन्ना, अपर्णा बालमुरली, सानिया अय्यपन और गायत्री भारद्वाज ने भी अपनी परफॉर्मेंस से वहां मौजूद सभी स्टार्स का दिल जीत लिया है। इस बीच, सभी की निगाहें विजेताओं पर होंगी क्योंकि इस साल कॉम्पिटीशन काफी कड़ा है।

बालागम को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड

69वें शोभा फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ 2024 में तेलुगु फैमिली ड्रामा फिल्म बालागम को बेस्ट मूवी का अवॉर्ड मिला है, जिसे अभिनेता वेणु येल्डांडी के निर्देशन में बनाया गया है। फिल्म में प्रियदर्शी, काव्या कल्याणराम, सुधाकर रेड्डी, कोटा जयराम, माइम मधु और मुरलीधर गौड़ लीड रोल में नजर आए थे।

इस एक्टर को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

इसी के साथ ही लेजेंडरी एक्टर श्रीनाथ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड्स ने नवाजा गया है। जिसने श्रीनाथ के फैंस के जश्न मनाने का एक बेहतरीन मौका भी दे दिया है। इसके साथ ही तेलुगु लीड रोल में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड एक्टर नानी को मिला है। उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म दसरा के लिए मिला है, जिसे देशभर में काफी पसंद किया गया था।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article