Rashmika reused to dance on Saami Saami Song: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा रश्मिका मंदाना फिल्म पुष्पा से नेशनल क्रश बन गई थीं। इस फिल्म ने उन्हें देशभर में मशहूर कर दिया था। फिल्म पुष्पा (Pushpa) में उनका सुपरहिट गाना सामी-सामी भी था, जिसने दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। इस गाने में रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी। फिल्म पुष्पा की रिलीज के बाद से ही रश्मिदा मंदाना जहां जा रही हैं, फैंस उनसे सामी-सामी गाने पर डांस करने की गुजारिश करते दिखाई दे रहे हैं। रश्मिका मंदाना अपने फैंस को समझती हैं, जिस कारण वो जमकर इस गाने पर थिरकती हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि अब वो इस गाने पर नाचना नहीं चाहती हैं।
हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने सामी-सामी गाने (Saami Saami Song) पर डांस करने से इंकार करना शुरू कर दिया है। असल में रश्मिका मंदाना कुछ देर पहले फैंस के साथ बात करने के लिए सोशल मीडिया पर आई थीं। इस दौरान एक फैन ने रश्मिका मंदाना से गुजारिश की कि क्या वो उसके साथ सामी-सामी गाने पर डांस करेंगी? अदाकारा रश्मिदा मंदाना ने ट्वीट में फैन के साथ इस गाने पर डांस करने से साफ इंकार कर दिया।
रश्मिका मंदाना ने फैन के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा है, 'मैं सामी-सामी सॉन्ग पर कई बार डांस कर चुकी हूं। मुझे लगता है कि अगर मैं इस पर और ज्यादा नाची तो मेरी बैक में प्रॉब्लम हो जाएगी। मुझे बुढ़ापे में परेशान नहीं होना है। क्या आप चाहते हो कि मैं परेशान रहूं? चलिए हम लोग किसी दूसरे गाने पर डांस करेंगे।' अदाकारा रश्मिका मंदाना ने जिस अंदाज में फैन को मना किया है, हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
