पंजाबी

Ahmedabad Plane Crash: "मैं इस दुखभरी खबर को स्वीकार नहीं..." सोनम बाजवा ने जाहिर किया दुख

Sonam on Ahmedabad Plane Crash: पंजाबी अदाकारा सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर दुख जाहिर करते हुए कहा है कि उनका दिल ये दुखभरी खबर स्वीकार नहीं कर पा रहा है। सोनम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि इस खबर ने उन्हें अंदर से हिलाकर रख दिया है।

Image

Sonam Bajwa Ahmedabad Plane Crash

Sonam on Ahmedabad Plane Crash: गुरुवार (12 जून) के दिन अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट हादसे ने 265 लोगों की जान ले ली है। इस हादसे से कई सारे परिवार उजड़ गए हैं, जिसकी भरपायी लम्बे समय तक नहीं हो पाएगी। अहमदाबाद फ्लाइट हादसे से न केवल भारत देश बल्कि पूरा संसार दुखी है और सोशल मीडिया के जरिए गम जाहिर कर रहा है। पंजाबी अदाकारा सोनम बाजवा ने भी अहमदाबाद फ्लाइट हादसे पर दुख जाहिर किया है और बताया है कि उनका मन अब भी इस खबर को स्वीकार नहीं कर पा रहा है।

पंजाबी सुपरस्टार अदाकारा सोनम बाजवा ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा है और कहा है, 'अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश की खबर सुनकर मेरा दिल दुखी हो गया है। इस हादसे में जितने लोगों की मृत्यु हुई है, उसे एक बार में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। न जानें कितनी खूबसूरत जिंदगियां एक पल में उजड़ गई हैं।' आप सोनम बाजवा द्वारा किया गया पोस्ट नीचे देख सकते हैं:

Sonam Ahmedabad Plane Crash

Sonam Ahmedabad Plane Crash

अगर सोनम बाजवा के करियर की बात करें तो वो पंजाबी इंडस्ट्री की बड़ी स्टार हैं। लम्बे समय तक पंजाबी इंडस्ट्री में काम करने के बाद सोनम बाजवा ने हाउसफुल 5 से बॉलीवुड में धाक जमाई है। हाउसफुल 5 में सोनम बाजवा के काम को काफी सराहा जा रहा है और क्रिटिक्स मान रहे हैं कि वो बॉलीवुड में लम्बी पारी खेलने के लिए आई हैं। फिल्म हाउसफुल 5 साल 2025 की बड़ी हिट मूवीज में से एक है, जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article