पंजाबी सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) और विवादों का रिश्ता बहुत पुराना है। जहां हनी सिंह हों, वहां पर विवाद पैदा ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। अक्सर हनी सिंह अपने साथी रैपर्स पर दिए बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं लेकिन इस दफा वो विवादित गाने वॉल्यूम 1 की वजह से खबरों में हैं। असल में हनी सिंह पर ये आरोप है कि उन्होंने मार्च 2025 में दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक कॉन्सर्ट के दौरान विवादित गाना वॉल्यूम 1 का एक टुकड़ा गाया था। हनी सिंह का वॉल्यूम 1 विवाद इन दिनों दिल्ली हाई कोर्ट में है, जहां सिंगर ने ये मानने से इंकार किया है कि उन्होंने ऐसा कोई गाना गाया था। कोर्ट ने हनी सिंह का पक्ष जानने के बाद उनसे एक हलफनामा मांगा है और मामले की अगली सुनवाई 19 मई के दिन रखी है। (ये भी पढ़ें: Manisha Rani ने 28 की उम्र में मुंबई में खरीदा अपना घर, सिर पर कलश रख पूजा-पाठ के साथ किया गृह प्रवेश)
क्या है Honey Singh Volume 1 Controversy?
पंजाबी सिंगर हनी सिंह ने बीते साल मार्च के महीने में दिल्ली में एक कॉन्सर्ट किया था। उनके खिलाफ हिन्दू शक्ति दल ने एक याचिका दायर की है कि हनी सिंह ने इस कॉन्सर्ट पर विवादित गाना वॉल्यूम 1 गाया था। हिन्दू शक्ति दल ने याचिका में शिकायत दर्ज कराई है कि इस गाने में भद्दे और गंदे लिरिक्स हैं, जिस कारण इसे ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स से पूरी तरह हटा देना चाहिए। (ये भी पढ़ें: Sarke Chunar Controversy: महिला आयोग के सामने नोरा फतेही ने मांगी माफी, अनाथ बच्चियों को पढ़ाने का उठाया जिम्मा)

Honey Singh Volume 1 Song Controversy
ताजा सुनवाई में हनी सिंह की तरफ से सीनियर वकील राजशेखर राव ने कोर्ट को जानकारी दी, "हनी सिंह के इवेंट के दौरान ऐसा कोई गाना नहीं बजाया गया और ना ही सिंगर ने इस पर परफॉर्म किया।" कोर्ट ने हनी सिंह से इस मामले में हलफनामा मांगा है और आदेश दिया है कि वो पूरे मामले पर अपना पक्ष साफ करें। दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 19 मई को होगी।
