Manisha Rani Griha Pravesh Puja At New Home In Mumbai: टीवी और ओटीटी की पॉपुलर पर्सनालिटी मनीषा रानी अक्सर चर्चा में रहती हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' से लाइमलाइट लूटने वाली मनीषा रानी ने 'झलक दिखला जा 11' में जीत दर्ज की थी। मनीषा रानी कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं हाल ही में मनीषा रानी ने मुंबई में अपना नया और आलीशान घर खरीदा है, जिसमें एक्ट्रेस ने पूजा-पाठ के साथ गृह प्रवेश किया। इससे जुड़ी मनीषा रानी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन फोटोज पर-
मनीषा रानी ने अपने सिर पर कलश रख गृह प्रवेश किया। उन्होंने इस दौरान रीति-रिवाजों का खूब पालन किया। एक्ट्रेस इस खास मौके पर ग्रीन सूट में नजर आईं, जिसमें उनकी खूबसूरती बेहद कमाल की लगी।
मनीषा रानी हाथ जोड़े गृह प्रवेश पर प्रार्थना करती नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस की सादगी देखने लायक रही। मनीषा रानी की ये तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं।
मनीषा रानी गृह प्रवेश की पूजा के दिन भक्ति में लीन नजर आईं। बता दें कि मनीषा रानी 'बिग बॉस ओटीटी 3' के साथ सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई थीं। उनके अंदाज को खूब पसंद किया गया था।
मनीषा रानी ने अपनी इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, "पॉजिटिव वाइब्स, शांति और समृद्धि का अपने नए घर में स्वागत करती हूं।" उनकी इन फोटोज को डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
मनीषा रानी को नए घर के लिए फैंस और स्टार्स से खूब बधाइयां मिल रही हैं। गौहर खान, श्रुतिका अर्जुन, अर्चना गौतम और विशाल सिंह सहित कई सितारों ने उन्हें बधाइयां दीं।
बता दें कि मनीषा रानी ने इंडस्ट्री में रहते हुए अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। वह 'झलक दिखला जा 11' में बतौर वाइल्ड कार्ड आई थीं, जहां उन्होंने जीत भी दर्ज की।