पंजाबी

सिद्धू मूसेवाला की हत्या का हो गया खुलासा, गोल्डी बरार ने छाती ठोककर कहा- " उसने कुछ ऐसी गलतियां की जिसे.....

Sidhu Moosewala Death Reason Reveal by Goldy Brar: सिद्धू मूसेवाला की मौत को लेकर आज भी सभी लोग उलझन में फंसे हुए हैं। जिस तरह से उन्हें गोलियों से मारा गया था यह हैरान कर देने वाला था। अब सिंगर की डॉक्युमेंट्री में कुछ ऐसे खुलासे हुए जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

Image

Sidhu Moosewala Death Reason Reveal by Goldy Brar

Sidhu Moosewala Death Reason Reveal by Goldy Brar: दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला( Sidhu Moosewala) की बीती रात 11 जून को पुण्यतिथि मनाई गई। सिंगर को दुनिया से गए हुए तीन साल हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर कल यूट्यूब पर डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज की गई जिसमें सिंगर की मौत की वजह का खुलासा हुआ है। इस डॉक्यूमेंट्री में सिंगर की मौत की जिम्मेवारी लेने वाले गैंगस्टर गोल्डी बरार ने खुलासा किया है कि उन्होंने सिंगर को क्यों मारा। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी बरार ने अनसुलझे खुलासे किए जिसे सुनकर आपको भी हैरानी हो जाएगी। आइए बताते हैं गोल्डी ने क्या कहा

बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री में गोल्डी बरार ( Goldy Brar) ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला( Sidhu Moosewala) ने अपने अहंकार की वजह से कुछ ऐसा किया जिसे माफ नहीं किया जा सकता। सिद्धू मूसेवाला ने अपने हाथों की अपनी मौत करवाई। डॉक्यूमेंट्री में बताया गया कि सिद्धू बिश्नोई और लॉरेंस बिश्नोई के बीच एक ऐसा रिश्ता था जो लंबे समय से चला आ रहा था। कथित तौर पर, लॉरेंस जेल से सिद्धू को फोन करता था और कहता था कि उसे उसके गाने पसंद हैं। वे दोनों अच्छे दोस्त भी कहे जाते थे। गोल्डी ने कहा कि उसने कुछ ऐसा किया कि हमारे पास उसको मारने के अलावा कुछ चारा नहीं था।

आइए बताते हैं क्यों बिगड़ी सिद्धू और लॉरेंस के बीच की दोस्ती

डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया कि सिद्धू ने उस गैंग को सपोर्ट किया जिससे लॉरेंस की दुश्मनी थी। सिंगर ने लॉरेंस के दुश्मनों के सपोर्ट में शो किया था। बरार ने कहा, "यह वह गांव है जहां से हमारे प्रतिद्वंद्वी आते हैं। वह हमारे दुश्मनों का प्रचार कर रहा था। तभी लॉरेंस और अन्य लोग उससे नाराज हो गए। उन्होंने सिद्धू को धमकाया और कहा कि वे उसे नहीं छोड़ेंगे। हालांकि बरार ने आगे कहा कि सिद्धू इन लोगों से मिला हुआ था और अपनी पॉवर का हमारे खिलाफ इस्तेमाल कर रहा था। गोल्डी ने कहा कि इस बात को मीडिया और पुलिस सब जानते थे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article