पंजाबी

'भोलेनाथ का आशीर्वाद साक्षात मिल गया' महाकाल की नगरी पहुंचने पर पंजाबी सिंगर Ninja का रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 21, 2026, 10:54 AM IST

Punjabi Singer Ninja Visit Mahakaleshwar: पंजाबी सिंगर अमित भल्ला उर्फ निंजा अभी हाल ही में उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान सिंगर ने बयान में कहा कि...

Image

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचे सिंगर निंजा (Image Source: ANI)

Punjabi Singer Ninja Visit Mahakaleshwar: पंजाब के फेमस सिंगर और एक्टर अमित भल्ला (Amit Bhalla) उर्फ निंजा इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह निंजा (Ninja ) की कोई नया गाना या फिल्म नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। निंजा की अभी हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में निंजा उज्जैन विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दरबार में नजर आ रहे हैं। निंजा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। निंजा इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में भी शामिल हुए। तो चलिए जानते हैं एक्टर और सिंगर निंजा ने दर्शन करने के बाद अपनी क्या राय रखी है। (ये भी पढ़ें:सुनंदा शर्मा को टच करने कूदा फैन, लाइव कॉन्सर्ट में मचा बवाल, पंजाबी सिंगर ने दिया रिएक्शन)

Punjabi Singer Ninja Visit Mahakaleshwar

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचे सिंगर निंजा (Image Source: ANI)

सिंगर निंजा ने कही ये बात

पंजाबी सिंगर निंजा एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह सिंगर निंजा की अभी हाल ही में तस्वीरें और वीडियो हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में निंजा उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में दर्शन करते नजर आ रहे हैं। निंजा ने बाबा महाकाल की प्रसिद्ध भस्म आरती के दर्शन किए और खास पूजा-अर्चना करके देश की खुशहाली और तरक्की की कामना की। दर्शन के बाद जब वो मीडिया से बात कर रहे थे तो उनकी आंखें भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि महाकाल की इस पवित्र नगरी में जो दिव्य ऊर्जा और अनोखा आनंद महसूस होता है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। निंजा ने आगे कहा, 'बाबा के दर्शन कर ऐसा आभास हुआ जैसे स्वयं भोलेनाथ का आशीर्वाद साक्षात मिल गया हो।' (ये भी पढ़ें: मुंबई कॉन्सर्ट में अवैध लेजर लाइट्स का इस्तेमाल करने के चलते बुरा फंसें Yo Yo Honey Singh, एफआईआर हुई दर्ज)

इन गानों ने बनाया स्टार

'आदत’, ‘रोइ ना’ जैसे अपने सुपरहिट गानों और ‘चन्ना मेरेया’ जैसी फिल्म के जरिए निंजा ने अपनी अलग पहचान बना रखी है। उन्होंने आने वाले उनके सॉन्ग और फिल्मों को लेकर उन्होंने बाबा महाकाल से आशीर्वाद लिया और सफलता की कामना की। पंजाबी सिंगर निंजा की इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताए।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article