बॉलीवुड

SVC63: Salman Khan ने बुक की 2027 की ईद, Nayanthara संग मचाएंगे धमाल

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने डायरेक्टर वामशी की नई मूवी शुरू कर दी है, जिसके लिए उन्होंने ईद 2027 अभी से बुक कर डाली है। सलमान इस मूवी में नयनतारा के साथ दिखाई देंगे।

Image

Salman Khan Booked EID 2027 Release Date (Image Source: Twitter)

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) ने कुछ दिनों पहले ही डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली की नई एक्शन एंटरटेनर शुरू की है, जिसे निर्माता दिल राजू बना रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पहली दफा नयनतारा (Nayanthara) दिखाई देंगी। सलमान खान और नयनतारा की इस फिल्म के लिए मेकर्स ने अभी से रिलीज डेट फाइनल कर ली है। भाईजान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करके फैंस को बताया है कि वो ये मूवी अगले साल ईद के मौके पर रिलीज करेंगे। सलमान खान ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, "थोड़ा दूर की सोचना चाहिए, इसीलिए ईद की बुकिंग कर रहा हूं। चिंता मत करो इस साल वाली की भी बताएंगे, जब सही वक्त आएगा। थोड़ा सब्र करो... मेरे जितना ही इंतजार करना पड़ेगा, बहरहाल जो आपका हाल है वो ही मेरा भी हाल है..." (इसे भी पढ़ें: 30 सालों के बाद Kajol ने क्यों तोड़ा NO-KISSING रूल?)

सलमान खान का ट्वीट इस ओर इशारा कर रहा है कि लम्बे समय के बाद उन्हें एक परफेक्ट ईद रिलीज मिल चुकी है, जिसका उन्हें ही नहीं फैंस को भी इंतजार था। भाईजान की ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर अगले साल धमाल मचाएगी। सालों से ईद का त्योहार सलमान खान के नाम रहा है और 2027 की ईद पर वो फैंस को धमाकेदार ईदी देने को तैयार हैं। (इसे भी पढ़ें: 'मेरी बहन की जिंदगी तबाह कर...' Om Puri पर जमकर बरसे अन्नू कपूर)

कब रिलीज होगी सलमान खान की मातृभूमि

सलमान खान ने अपनी अपकमिंग वॉर ड्रामा मातृभूमि भी पूरी कर ली है। मेकर्स इन दिनों इसके पोस्ट प्रोडक्शन वर्क में बिजी हैं और जल्द ही इसकी रिलीज डेट का ऐलान हो सकता है। फिल्म मातृभूमि में सलमान खान चित्रांगदा सिंह के साथ दिखाई देंगे। फिल्म मातृभूमि एक रियल लाइफ कैरेक्टर पर आधारित है, जिसके लिए सलमान खान ने काफी मेहनत की है। बताया जा रहा है कि इस मूवी के लिए उन्होंने कई दिनों की इंटेंस ट्रेनिंग की थी, जिसके दौरान उन्हें काफी चोटें भी आई हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article