पंजाबी

इंडियन आइडल 15 के खत्म होने पर भावुक हुए जज बादशाह, कहा-"मेरी औकात से कई ज्यादा प्यार मिला"

Indian Idol 15: इंडियन आइडल 06 अप्रैल को खत्म हो गाया है। कोलकाता की मानसी घोष ने 'इंडियन आइडल 15' की ट्रॉफी जीती और 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि जीती। इसी बीच सोशल मीडिया पर बादशाह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी ज्यादा भावुक हो रहे हैं।

Image

Badshah got emotional

Indian Idol 15: इंडियन आइडल का सीजन 15 काफी चर्चा में रहा। शो का अक्टूबर 2024 में प्रीमियर हुआ था। अब 5 महीने बाद शो खत्म हो गया है। शो में इस बार भी एक से बढ़कर एक आवाज सुनने को मिली। वही कोलकाता की मानसी घोष ने 'इंडियन आइडल 15' की ट्रॉफी जीती और 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि जीती। शो को श्रेया घोषाल, बादशाह और विशाल ददलानी जैसे सिंगर ने जज किया। शो को आदित्य नारायण ने होस्ट किया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बादशाह काफी ज्यादा इमोशनल हो रहे हैं।

मेरी औकात से कई ज्यादा प्यार मिला

कहां से शुरू करूं, पता भी नहीं चला सीजन कब खत्म हो गया। जिंदगी बदल गई पिछले 6 महीनों में। दुनिया में कहीं भी गया, इतना प्यार और आशीर्वाद मिला लोगों को आप लोगों के बदौलत। "इंडियन आइडल में बहुत लोगों ने बोला मैं प्यारा बोलता हूं" मैं सोचता हूं यार मुझे तो पता भी नहीं मैं क्या बोलता हूं। मेरी औकात से कई ज्यादा प्यार मेरे हिस्से में आ गया।

रैपर को इतना खास फील कराया

भारतीय गायक बेहद सुरक्षित हाथों में है। श्रेया मैम, विशु सर आदी, आनंद सर और पूरी टीम। पर पूरी फ्रेमेंटल टीम, संगीतकार और स्टूडियो दर्शक। क्या जुड़े हो आप लोग मेरी जिंदगी में। मुझे तो इतने सारे लोग पसंद ही नहीं थे आस-पास और अब एक दम से अकेला सा महसूस हो रहा है। एक म्यूजिक शो पर एक रैपर को इतना खास फील कराया, इतना प्यार दिया।

खुद को बताया महा कवि

श्रेया मैम और विशाल सर के साथ जाकर बैठा दिया। एक-दो एपिसोड तो समझने में लग गए कि क्या करूं। क्या ये सब सच है? बस फिर प्रभु का नाम लेके दिल खोल कर रख दिया आप सब के सामने। आप सबने दिल अपने हाथों में उठा कर अपने सीने में रख लिया। आप सभी का बहुत धन्यवाद। भगवान ने चाहा तो फिर मिलेंगे। वैसा एक महान कवि ने कहा है "अभी तो पार्टी शुरू हुई है"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article