पंजाबी

बॉलीवुड में गर्दा उड़ाने के बाद सोनम बाजवा ने कैमरे के सामने दिखाए तेवर, हुस्न पर लट्टू हुए लोग

Sonam Bajwa Latest Video: पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उनकी फिल्म हाउसफुल 5 रिलीज हुई, जिसमें सोनम ने धमाल मचा दिया है। बॉक्स ऑफिस पर भी सोनम की फिल्म हाउसफुल 5 काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। इस बीच सोनम बाजवा का एक नया क्लिप सामने आया है, जिसमें वो अपने तेवर दिखा रही है।

Image

sonam bajwa pics

Sonam Bajwa Viral Video: पंजाबी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने अब बॉलीवुड में भी एंट्री कर ली है। हाल ही में उनकी फिल्म हाउसफुल 5 रिलीज हुई, जिसमें वो अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख जैसे स्टार्स के साथ दिखाई दे रही हैं। सोनम की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस बीच सोनम बाजवा का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। लेटेस्ट वीडियो में सोनम बाजवा ने अपनी बोल्डनेस से सभी को घायल कर दिया है। आइए नजर डालते है सोनम के लेटेस्ट क्लिप पर...

सोनम बाजवा ने दिखाए तेवर

पंजाब की क्वीन सोनम बाजवा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कैमरे के सामने तेवर दिखा रही है। क्लिप में सोनम बाजवा ने अपना बोल्ड लुक दिखाया है। सोनम बाजवा का ये अंदाज हद से ज्यादा किलर लग रहा है। सोनम को देखकर लोग मदहोश हो गए है। जहां एक यूजर ने सोनम की खूबसूरती की तारीफ करते हुए लिखा, 'ऐश्वर्या से कम हसीन नहीं हो आप।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सोनम आपने तो मेरी नींद उड़ा दी।' बता दें कि सोनम बाजवा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं।

हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

एक्ट्रेस सोनम बाजवा की फिल्म हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर परचम लहरा दिया है। 11 दिनों में इस मूवी ने 166 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। लोगों का ये मानना है कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। बताते चलें कि सोनम बाजवा की कई फिल्में पाइपलाइन में है। इस लिस्ट में एक दीवाने की दीवानियत से लेकर बॉर्डर 2 तक के नाम शामिल है। सोनम की इन फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article