पंजाबी

अब बॉर्डर 2 से बाहर होंगे दिलजीत दोसांझ!! FWICE ने निर्माता जेपी दत्ता और टीम को भेजा नोटिस

Diljit Dosanjh Border 2 in Trouble: सरदार जी 3 के बाद दिलजीत दोसांझ की फिल्म बॉर्डर 2 अब विवादों में आ गई है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने बॉर्डर 2( Border 2) के निर्माताओं को लिखे अपने पत्र में यह कहा है कि फिल्म में दिलजीत दोसांझ के होने पर हमें निराशा है।

Image

Diljit Dosanjh Border 2 in Trouble

Diljit Dosanjh Border 2 in Trouble: अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ( Diljit Dosanjh) मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। सरदार जी 3 पर हुए विवाद के बाद दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग मूवी बॉर्डर 2( Border 2) अब विवादों में आ गई है। हाल ही में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ( FWICE) ने बॉर्डर 2 के निर्माताओं को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने दिलजीत दोसांझ को कास्ट करने पर आपत्ति जताई है। इस पत्र में fwice ने जेपी दत्ता( J.P Dutta) और भूषण कुमार ( Bhushan Kumar) को पत्र भेजकर चिंता व्यक्त की है। इस खबर के बाद दिलजीत दोसांझ के फैंस भी चिंतित हो गए हैं।

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने बॉर्डर 2( Border 2) के निर्माताओं को लिखे अपने पत्र में यह कहा है कि फिल्म में दिलजीत दोसांझ के होने पर हमें निराशा है। इस पत्र में उन्होंने टी-सीरीज, जेपी दत्ता, निधि दत्ता, भूषण कुमार, और अनुराग सिंह का नाम लिखा है। पत्र में कहा गया है, एक ऐसे कलाकार के साथ सहयोग करने का चयन करके, जिसने मौजूदा तनाव और राष्ट्रीय भावना को इतनी बेशर्मी से नजरअंदाज किया है, आपके प्रोडक्शन ने सीधे तौर पर भारतीय फिल्म उद्योग द्वारा राष्ट्र के साथ एकजुटता में उठाए गए कदम को कमजोर किया है। बॉर्डर 2 जैसी फिल्म भारतीय सैनिकों की वीरता और बलिदान का सम्मान करने वाली है, लेकिन इसमें दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh) को कास्ट करना परेशान करने वाला है।

बताते चले कि दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर( Hania Aamir) को कास्ट करने पर हंगामा खड़ा हो गया है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने किसी भी पाकिस्तानी सितारे के साथ काम करने पर मनाई की थी। जिस वजह से यह विवाद इतना बढ़ गया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article