पंजाबी

No Entry 2: दिलजीत दोसांझ ने छोड़ी वरुण धवन-अर्जुन की कॉमेडी फिल्म!! सामने आई वजह

Diljit opts out from No Entry 2: बोनी कपूर (Boney Kapoor) लम्बे समय से नो एंट्री 2 (No Entry 2) बनाना चाहते रहे थे, जो फाइनली फ्लोर पर आ गई है। फैंस खुश हैं कि उन्हें नो एंट्री का सीक्वल जल्द देखने को मिलेगा, लेकिन इसी बीच इस फिल्म से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने नो एंट्री 2 से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।

Image

No Entry 2

Diljit opts out from No Entry 2: बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर काफी लम्बे समय से नो-एंट्री 2 बनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन किसी न किसी वजह के चलते ये फ्लोर पर नहीं जा पा रही थी। पहले बोनी कपूर सलमान खान, फरदीन खान और अनिल कपूर के साथ ही नो-एंट्री 2 बनाना चाहते थे लेकिन अच्छी कहानी नहीं मिलने की वजह से उन्होंने ये जिद छोड़ दी और वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर के साथ इसे बनाने का फैसला लिया। डायरेक्टर अनीस बज्मी ने यंग जनरेशन के मुताबिक एक कहानी लिखी, जो बोनी को पसंद आई, जिस कारण बोनी ने इन तीनों कलाकारों को साइन किया था। हालांकि अब नो-एंट्री 2 से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है, जिसकी वजह से फैंस का चेहरा उदास हो जाएगा।

अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म नो-एंट्री 2 से दिलजीत दोसांझ ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। असल में दिलजीत दोसांझ को शुरुआती आइडिया काफी पसंद आया था लेकिन जब उनके पास फाइनल स्क्रिप्ट पहुंची तो उन्हें कुछ चीजें पसंद नहीं आई। उन्होंने इस बारे में मेकर्स को बताया और प्रोजेक्ट से हटने का फैसला लिया। दिलजीत दोसांझ और नो-एंट्री 2 मेकर्स के बीच कुछ क्रिएटिव डिफरेंसेज हो गए हैं, जिस कारण इनके रास्ते अलग-अलग हो चुके हैं।

नो-एंट्री 2 से दिलजीत दोसांझ के अलग होने के बाद बड़ा सवाल ये है कि इस मूवी में उनकी जगह कौन लेगा? बीते कुछ समय में दिलजीत दोसांझ ने कॉमेडी की दुनिया में अपनी खास जगह बनाई है। उनके अलावा भी कई पंजाबी एक्टर्स कॉमेडी में हाथ आजमा चुके हैं लेकिन कोई भी उनकी बराबरी नहीं कर पाया है। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि मेकर्स किस एक्टर को नो-एंट्री 2 के लिए साइन करते हैं?

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article