पंजाबी

Diljit Dosanjh ने Hania Aamir पर तोड़ी चुप्पी, सरदार जी 3 पर एक्टर ने दी सफाई, कहा- बहुत पैसा लगा.......

Diljit Dosanjh Break Silence on Hania Aamir: आखिरकार दिलजीत दोसांझ( Diljit Dosanjh) ने हानिया आमिर पर हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सरदार जी 3 पर बात करते हुए बताया है कि टीम ने इसे रिलीज करने का फैसला क्यों लिया। आइए आपको बताते हैं दिलजीत ने क्या सफाई दी।

Image

Diljit Dosanjh Break Silence on Hania Aamir:

Diljit Dosanjh Break Silence on Hania Aamir: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh) पिछले कुछ दिनों से विवादों में घिरे हुए हैं। फिल्म सरदार जी 3 ( Sardaar ji 3) की रिलीज को लेकर वह निशाने पर आ गए हैं। फिल्म में हानिया आमिर( Hania Aamir) को कास्ट करने पर उन्हें बुरे तरीके से ट्रोल किया जा रहा है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज तो उन्हें बैन करने तक की बात कह दी है। इन्हीं सब विवादों के बीच अब दिलजीत दोसांझ का बयान सामने आया है। अपने इस बयान में उन्होंने हानिया आमिर पर बात की। आइए बताते हैं दिलजीत ने क्या सफाई दी है।

दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh) ने बीबीसी एशियन नेटवर्क से बात करते हुए कहा कि- जब यह फिल्म बन रही थी तब ऐसा कुछ नहीं था। इंडिया और पाकिस्तान के बीच कोई विवाद नहीं था। फिल्म फरवरी में बन गई थी बात उसके बाद बिगड़ी,उसके बाद, बहुत सारी बड़ी चीजें हमारे हाथ में नहीं रही।दिलजीत ने कहा कि निर्माताओं ने फिल्म में काफी पैसा लगाया है, इसलिए उन्होंने इसे विदेश में रिलीज करने का फैसला किया। उन्होंने कहा, निर्माताओं ने बहुत पैसा लगाया है और जब यह फिल्म बन रही थी, तब ऐसा कुछ नहीं था। अब स्थिति हमारे हाथ में नहीं है। इसलिए अगर निर्माता इसे विदेश में रिलीज करना चाहते हैं, तो मैं उनका समर्थन करूंगा।

बताते चले कि दिलजीत दोसांझ( Diljit Dosanjh) के साथ इस मूवी में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर( Hania Aamir) नजर आने वाली हैं। यह उनका इंडिया में पहला प्रोजेक्ट था जिसे इंडिया-पाक विवाद के बाद बंद कर दिया था। अब जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था यह विवाद और भी बढ़ गया। लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं , जबकि इसे विदेशों में 27 जून को रिलीज किया जाएगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article