पंजाबी

Baatein Dil Se Top 5 Highlights: शबाना की इस बात को नहीं भूल पाए सतिंदर सरताज, गाने से ज्यादा शायरी को दी तवज्जो

  • Authored by: अभय
  • Updated May 1, 2026, 08:59 PM IST

Baatein Dil Se Podcast Top 5 Highlights: 'बातें दिल से' पॉडकास्ट का पहला एपिसोड रिलीज हो गया है। इस शो में बतौर गेस्ट पहुंचे सतिंदर सरताज (Satindar Sartaaj) ने कई मुद्दों पर बात की। तो चलिए जानते हैं कि...

Image

'बातें दिल से' पॉडकास्ट से जुड़ी 5 खास बातें (Image Source: Times Now Youtube)

Baatein Dil Se Podcast Top 5 Highlights: इंडिया के सबसे बड़े मीडिया हाउस में से एक टाइम्स नेटवर्क ने 'बातें दिल से' के लॉन्च के साथ नए पॉडकास्ट की शुरुआत कर दी है। इस शो को दिग्गज पत्रकार और टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार होस्ट कर रही हैं। 'बातें दिल से' पॉडकास्ट में सबसे पहले मेहमान भारतीय गायक, गीतकार, कवि और अभिनेता सतिंदर सरताज ने शिरकत की। इस दौरान सतिंदर सरताज (Satindar Sartaaj) ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। तो चलिए जानते हैं 'बातें दिल से' पॉडकास्ट की 5 मुख्य बातें, जो इस शो से निकलकर सामने आईं। (ये भी पढ़ें: नाविका कुमार लेकर आईं नया पॉडकास्ट 'Baatein Dil Se', तीखे सवालों से दिल छू लेने वाली बातचीत तक का सफर)

1. ‘जाइए सजना’ का पूरा वर्जन तैयार है

सरताज ने बताया कि इस गाने का उनका लंबा वर्जन पहले से ही रिकॉर्ड हो चुका है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत उनकी पहली बातचीत के दौरान ही हो गई थी, जब कंपोजर ने उन्हें गाने के बारे में बताया। उसी दिन सफर के दौरान उन्होंने इसके सात अंतरे लिख दिए। अब वो इसे स्टेज पर भी गाते हैं और लोगों ने इसे काफी पसंद किया है। उन्होंने यह भी बताया कि गाना रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। (Baatein Dil Se Podcast: '1 4 3' नंबर से है सतिंदर सरताज का गहरा कनेक्शन, बताया पूरा किस्सा)

2. आज भी याद है शबाना आजमी की बात

सरताज ने फिल्म द ब्लैक प्रिंस में काम करने का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि एक सीन के दौरान शबाना आजमी ने कैमरा मैन से खास तौर पर कहा कि उनके क्लोज-अप में सरताज की आंखों को दिखाया जाए। सरताज के लिए यह उनके करियर की सबसे खास तारीफों में से एक है।

3. रणवीर सिंह और आदित्य धर की तारीफ

रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए सरताज ने कहा कि वह अपने काम को लेकर बहुत ईमानदार और मेहनती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक्टिंग आसान नहीं होती, इसमें इंसान पूरी तरह थक जाता है। आदित्य धर के बारे में उन्होंने कहा कि भले ही उनसे मुलाकात नहीं हुई है, लेकिन उनका काम और उनकी सोच उन्हें बहुत प्रभावित करती है।

Satinder Sartaaj on Ranveer Singh-Aditya Dhar

'बातें दिल से' पॉडकास्ट से जुड़ी 5 खास बातें (Image Source: Times Now Youtube)

4. यामी गौतम के परिवार से खास रिश्ता

सरताज ने बताया कि उनके करियर की शुरुआत में यामी गौतम के पिता का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने ही उन्हें पहली बार टीवी पर गाने का मौका दिया था। सरताज ने अपने शुरुआती दिनों की यादें भी साझा कीं, जब उन्होंने खुद अपनी ड्रेस डिजाइन की और लाइव परफॉर्म किया।

5. संगीत से ज्यादा शायरी को चुनेंगे

सबसे दिलचस्प बात तब आई जब सरताज ने कहा कि अगर उन्हें जिंदगी में एक चीज चुननी पड़े संगीत या शायरी तो वो शायरी को चुनेंगे। उनका मानना है कि भाषा सबसे बड़ी ताकत है और इंसान की सबसे महत्वपूर्ण खोजों में से एक है। उनके अनुसार भाषा के बिना हम अपने विचार भी व्यक्त नहीं कर सकते।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article