पंजाबी

Amar Singh Chamkila की पहली बीवी ने Amarjot Kaur को लेकर कही ये बड़ी बात, कहा 'हम साथ में रहते थे'...

Amar Singh Chamkila First Wife: इन दिनों दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म अमर सिंह चमकीला ने सभी को अपना दीवाना बना लिया है। ऐसे में पंजाबी सिंगर की पहली बीवी ने अमरजोत कौर को लेकर बयान दिया है, पढिए पूरी खबर इस खास रिपोर्ट में।

Image

Amar Singh Chamkila First Wife

Amar Singh Chamkila First Wife: दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म अमर सिंह चमकीला ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया है। 12 अप्रैल को फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफलिक्स पर रिलीज हुई। चमकीला की कहानी लोगों को इतनी पसंद आई की imdb ने फिल्म को 8.5 रेटिंग भी दी, जिससे मेकर्स की चांदी चांदी हो गई है। हाल ही में सिंगर चमकीला की पहली बीवी गुरमेल ने अमरजोत कौर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया, उन्होंने बताया की पति की दूसरी शादी के बाद घर में हालत कैसे थे।

अमर सिंह चमकीला (Amar Singh Chamkila) की पहली बीवी गुरमेल को सिंगर की दूसरी बीवी अमरजोत कौर (Amarjot Kaur) को लेकर कहती है की वह दोनों घर में मिलजुलकर रहते थे। सिर्फ यही वो रोटी और अमरजोत सब्जी बनाती थी और कभी भी अमर सिंह ने दोनों के बीच कोई बेदभाव भी नहीं रखा। वह हमेशा दोनों के लिए एक जैसी चीजें लाते थे और मैं अमरजोत के रिश्ते काफी ज्यादा अच्छे थे। हालांकि लोगों को इस बात को सुनकर काफी ज्यादा अच्छा लगा और उनकी तारीफ भी की।

इसी के साथ फिल्म में दिखाया गया की चमकीला ने अपने गानों से पंजाब क्या कनेडा तक लोगों अपना दीवाना बनाया। अश्लील गाने की वजह से सिंगर और पत्नी को सरेआम गोली मारकर मार दिया। फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया जिसे के लिए उन्हे काफी सरहाना मिल रही है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article