एंटरटेनमेंट

Project K: Prabhas की 500 करोड़ी साइंस फिक्शन में हुई Dulquer Salmaan की एंट्री!!

Dulquer Salmaan Joins Project K: प्रभास की साइंस फिक्शन मूवी प्रोजेक्ट के काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इसे बहुत बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण अहम किरदारों में दिखाई देंगे। लेटेस्ट बज के अनुसार फिल्म प्रोजेक्ट के में दलकीर सलमान भी दिखाई देंगे।

Image

Project K: Prabhas की 500 करोड़ी साइंस फिक्शन में हुई Dulquer Salmaan की एंट्र

Dulquer Salmaan Joins Project K: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग मूवी प्रोजेक्ट के लम्बे वक्त से चर्चा में है। प्रोजेक्ट के एक साइंस फिक्शन मूवी है, जिसे मेकर्स बहुत बड़े स्तर पर बना रहे हैं। फिल्म में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण दिखाई देंगे। प्रोजेक्ट के फ्यूचरिस्टिक विजन पर आधारित मूवी है, जिसमें कई अचम्भित करने वाली चीजें दिखाई देंगी। अगर फिल्म प्रोजेक्ट के से सामने आई लेटेस्ट जानकारी की बात करें तो सुनने में आ रहा है कि इसमें साउथ के एक और बड़े स्टार दलकीर सलमान की एंट्री हो गई है। दलकीर सलमान फिल्म प्रोजेक्ट के में स्पेशल रोल निभाते दिखाई देंगे।

टॉलीवुड डॉट नेट ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि डायरेक्टर नाग अश्विन की प्रोजेक्ट के में दिलकीर सलमान छोटा सा रोल निभाते दिखेंगे। फिल्म के मेकर्स ने दलकीर सलमान से बात कर ली है। वो इस रोल के लिए तैयार भी हो गए हैं। दलकीर के रोल को लेकर मेकर्स ने चुप्पी साधने का फैसला किया है क्योंकि वो दर्शकों को चौंकाना चाहते हैं।

प्रभास की मेगा बजट मूवीज में से एक है प्रोजेक्ट के

प्रोजेक्ट के प्रभास की मेगा बजट मूवीज में से एक है, जिसे मेकर्स बहुत बड़े बजट में बनाएंगे। बाहुबली सीरीज के बाद से ही प्रभास पर निर्माता बड़ा दांव खेलने से खुद को रोक नहीं रहे हैं। बाहुबली ने प्रभास को देशभर में लोकप्रियता दिला दी है, जिसको हर निर्माता भुनाना चाहता है। माना जा रहा है कि प्रोजेक्ट के को देशभर के दर्शक पसंद करेंगे और इसे जबरदस्त रिस्पांस देंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article