Priyanka Chopra at Mumbai airport: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पूरे 3 सालों के बाद भारत लौटी हैं। प्रियंका चोपड़ा पिछले 3 सालों से अपने पति निक जोनस के साथ विदेश में ही थीं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जब मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आ रही थीं, तो उन्होंने मुस्कुराहट के साथ वहां मौजूद सभी लोगों का अभिवादन किया। प्रियंका नीले रंग के कैजुअल कपड़ों में मुंबई पहुंचीं, जहां से सामने आईं उनकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। देसी गर्ल हमेशा की तरह स्टाइलिश नजर आ रही थीं, जिन्हें देख फैंस का दिल खुश हो गया।
लोगों ने किया देसी गर्ल का स्वागत
अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर लगातार वायरल हो रही हैं। इन पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनका भारत में स्वागत कर रहे हैं। एक फैन ने देसी गर्ल की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'इतने दिनों के बाद आपका दीदार हुआ है। प्रियंका चोपड़ा आपका भारत में स्वागत है।' तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट में लिखा है, 'प्रियंका चोपड़ा तो लगातार जवान होती जा रही हैं। मैं 3 सालों के बाद प्रियंका को देख रहा हूं और वो आज भी उतनी ही प्यारी लग रही हैं।'
बॉलीवुड मूवी साइन कर सकती हैं प्रियंका चोपड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक बॉलीवुड फिल्म साइन कर सकती हैं। पिंकविला की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा अपनी इस विजिट के दौरान विशाल भारद्वाज और संजय लीला भंसाली से मुलाकात करेंगी। वो इन दोनों डायरेक्टर्स की कहानियां सुनेंगी और किसी एक की फिल्म साइन करेंगी। संजय लीला भंसाली और विशाल भारद्वाज दोनों ही बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर्स हैं, जिनके साथ देसी गर्ल ने पहले भी काम किया है। प्रियंका चोपड़ा लम्बे समय से बॉलीवुड फिल्मों में नजर नहीं आई हैं, जिस कारण उनके फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं। प्रियंका अपने फैंस की खातिर बॉलीवुड फिल्म करने की प्लानिंग कर रही हैं।
