Prabhas FAKE Photo went viral: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बाहुबली प्रभास की एक फेक फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वो रजनीकांत के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में प्रभास को देखकर लोगों की हंसी छूट रही है क्योंकि वो इसमें बेहद मोटे दिखाई दे रहे हैं। प्रभास की ये फोटो किसी ने एडिट करके बनाई है, जिस कारण उनका चेहरा सामान्य व्यक्तियों के मुकाबले बहुत ज्यादा बड़ा दिख रहा है। फैंस लगातार प्रभास की ये फोटो देखकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो बहुत ज्यादा मोटे हो गए हैं।
एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'प्रभास को ये क्या हो गया... क्या प्रभास फ्लॉप फिल्मों की वजह से दुखी हैं और उनकी हालत ऐसी हो गई है...।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'ये क्या हो गया है प्रभास को... हमारे बाहुबली की ऐसी हालत कैसे हो गई है?'
प्रभास के करियर की बात करें तो उनके पास कई सारी बिग बजट फिल्में हैं, जिनमें वो एक्शन करते दिखाई देंगे। प्रभास सबसे पहले आदिपुरुष नाम की मूवी रिलीज करेंगे, जिसमें उनके साथ कृति सेनन दिखाई देंगी। इसके बाद उनकी सालार और प्रोजेक्ट के भी रिलीज होगी। ये सभी फिल्में बिग बजट हैं, जिस कारण मेकर्स को इन फिल्मों से जबरदस्त कमाई की उम्मीद है। मेकर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि प्रभास की ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करेंगी और दर्शकों का जमकर मनोरंजन करेंगी। वैसे आप प्रभास की किस मूवी के लिए उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
