<strong>Ruslaan Movie Review: </strong>दमदार अभिनय के बावजूद आयुष की 'रुसलान' निकली बेदम, जानें कैसी है फिल्म

Ruslaan Movie Review: करण ललित भुटानी के निर्देशन में बनी फिल्म रुसलान सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में आयुष शर्मा,जगपति बाबू, सुश्री श्रेया मिश्रा, विद्या मालवडे और सुनील शेट्टी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। अगर आप इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले रिव्यू पढ़ लें।

Priyanka JhaAuthored by: Priyanka JhaUpdated Apr 26 2024, 15:46 IST

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

2.5

ruslaan movie review aayush sharma film movie review in hindi

Ruslaan Movie Review (credit Pic: Instagram)

Ruslaan Movie Review: आयुष शर्मा (Aayush Sharma) की 'रुसलान' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन करण ललित बुटानी ने किया है। फिल्म में आयुष के साथ जगपति बाबू, सुश्री श्रेया मिश्रा, विद्या मालवडे और सुनील शेट्टी जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। फिलम में एक्शन के साथ-साथ इमोशन का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। अगर आप इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले रिव्यू पढ़ लें।

Ruslaan Movie Review: स्टोरीलाइन

आयुष शर्मा की रुसलान सामाजिक मानदंडों और अपेक्षाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित है। रुसलान दो दुनियाओं के बीच फंसा हुआ आदमी है। एक तरफ जहां वो एक प्रतिभाशाली संगीतकार बनना चाहता हैं तो दूसरी तरफ वो एक विद्रोही की भूमिका में है। वो अपनी दोहरी जिंदगी से आगे बढ़ना चाहता है। रुसलान समाज की बेड़ियो को तोड़कर अपना रास्ता बनाने की जर्नी है।