Maharani Season 3 Review: हुमा कुरैशी ने एक बार फिर जीता दिल, राजनीति के शतरंज में किसकी होगी जीत?

माधव शर्माAuthored by: माधव शर्माUpdated Mar 7 2024, 15:27 IST

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.5

maharani season 3 review huma qureshi impresses audience yet again

Maharani Season 3 Review in Hindi

महारानी सीज़न 3 के बारे में

1990 के दशक के बिहार पर आधारित है,सीरीज महारानी का सीजन 3 भी सुर्खियों में बना हुआ है। इस सीरीज के पिछले दो पार्ट भी काफी पसंद किए गए हैं। इसी वजह से फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर भी काफी इंतजार हो रहा था। समय के साथ, इस सीरीज के कैरेक्टर्स भी लोगों के बीच काफी फेमस हो गए हैं। राजनीतिक थ्रिलर के रूप में यह सीरीज बेहतर ही होती जा रही है। हुमा कुरेशी को रानी भारती के रोल में काफी पसंद किया जा रहा है। उनकी एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए उतना कम ही है। इस सीज़न में रानी अब राजनीतिक खेल खेलना और जीतना सीख गई हैं। आइए वेब सीरीज के रिव्यू पर एक नजर डालते हैं।

महारानी सीज़न 3: प्लॉट

सीज़न 2 की घटनाओं के बाद, रानी भारती को अपने पति भीमा भारती (अतिथि कलाकार सोहम शाह) की हत्या के आरोप में जेल में रहना पड़ा। अब अमित सियाल के नवीन कुमार के सत्ता में आने से रानी बैकफुट पर हैं। लेकिन उनके राजनीतिक दुश्मनों को इस बात का एहसास नहीं है कि रानी ने जेल में रहकर एक मास्टर प्लान बना लिया है। जब तक कि वह उन सभी लोगों से बदला नहीं ले लेती, वह चैन से नहीं बैठने वाली है।