एंटरटेनमेंट

Kantara Hindi Day 19 Box Office: कांतारा ने तीसरे हफ्ते में चटाई KGF को धूल, देखें आंकड़े

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 02:50 PM IST

Kantara Hindi Day 19 Box Office: साउथ कलाकार ऋषभ शेट्टी की हालिया रिलीज मूवी कांतारा बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म कांतारा लगातार सिनेमाघरों में अच्छे आंकड़े दर्ज करा रही है। फिल्म ने हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर केजीएफ को धूल चटाते हुए, सबसे बड़ी हिट कन्नड़ मूवी का खिताब अपने नाम कर लिया है।

Image

Kantara Hindi Box Office

Kantara Hindi Day 19 Box Office: बाहुबली-1 से साउथ फिल्मों ने हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने का ऐसा सिलसिला शुरू किया कि बॉलीवुड वालों की नीदें उड़ गई हैं। एक के बाद एक रिलीज होती साउथ मूवीज हिन्दी दर्शकों के दिलों पर छा रही हैं और जमकर रुपये कूट रही हैं। बाहुबली-1, बाहुबली-2, ट्रिपल आर, केजीएफ-1 और केजीएफ-2 के बाद अब कांतारा लगातार हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। कांतारा अपने हटकर विषय के लिए लोगों के बीच मशहूर हो रही है, जिस कारण दर्शक लगातार इसका टिकिट खरीद रहे हैं। फिल्म कांतारा ने हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर 19 दिनों का सफर पूरा कर लिया है, जिसके बाद भी इसकी रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म कांतारा ने 19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसको मिलाकर इसकी कुल कमाई 47.55 करोड़ रुपये हो गई है।

कांतारा ने केजीएफ-1 को पछाड़ा

ऋषभ शेट्टी स्टारर कांतारा ने यश स्टारर केजीएफ-1 को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है। केजीएफ-1 ने हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर 44.42 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। कांतारा ने केवल 19 दिनों में ही केजीएफ-1 का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस पार कर लिया है। कांतारा ने 19 दिनों में 47.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ कांतारा हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने वाली सबसे बड़ी मूवी बन गई है।

दुनियाभर में कांतारा कर रही है शानदार कमाई

हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी कांतार अच्छी कमाई कर रही है। बेहद लिमिटेड बजट में बनी कांतारा लगातार अपने बॉक्स ऑफिस आंकड़ों से ट्रेड पंडितों को चौंका रही है। कांतारा की सफलता ने निर्माताओं की आंखें खोल दी हैं और उन्हें समझ आ गया है कि दर्शक केवल मेगा बजट फिल्में नहीं बल्कि अच्छी फिल्में देखने के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं। अगर फिल्म में बड़ा स्टार नहीं है तो भी कोई बात नहीं; दर्शकों को अच्छा कंटेंट मिलेगा तो वो फिल्म का टिकिट जरूर खरीदेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article