Janhvi Kapooor First Look from NTR 30: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से बीते दिनों ऐसी खबर सामने आई थी कि जाह्नवी कपूर साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की 30वीं मूवी में मुख्य अदाकारा के तौर पर दिखाई दे सकती हैं। जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर ने इन खबरों को अफवाह बताकर टाल दिया था लेकिन जाह्नवी कपूर के फैंस ने यह नहीं माना क्योंकि उन्हें पता था कि अदाकारा लम्बे वक्त से साउथ में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं और एनटीआर 30 इसके लिए एकदम परफेक्ट मूवी है।
फैंस का ये भरोसा एकदम सही साबित हुआ है और जाह्नवी कपूर ने आखिरकार इस खबर पर पक्की मुहर लगा दी है कि उनकी एंट्री जूनियन एनटीआर की 30वीं मूवी में हो गई है। जाह्नवी कपूर ने कुछ देर पहले ही एक पोस्टर रिलीज करके फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि वो फिल्म एनटीआर 30 का हिस्सा हैं और जल्द ही शूटिंग शुरू कर देंगी। जाह्नवी कपूर के द्वारा शेयर किया गया पोस्टर आप नीचे देख सकते हैं:
जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और जाह्नवी को दर्शकों ने दिल से स्वीकार कर लिया। इसके बाद से ही वो अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाती आ रही हैं। जाह्नवी कपूर बॉलीवुड के बाद अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख भी करने के मूड में हैं। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां साउथ में अपन पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं, जिस रेस में जाह्नवी कपूर पीछे नहीं रहना चाहती हैं। वैसे आप जाह्नवी और जूनियर एनटीआर को पहली बार साथ देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
