हरियाणवी

Uchi Heel by Khasa Aala Chahar: खासा आला चाहर लेकर आए नया गाना ऊंची हील, डीजे पर आप भी लगाओ ठुमके

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 04:12 PM IST

Uchi Heel by Khasa Aala Chahar: हरियाणवी गानों की एनर्जी और स्वैग पसंद करने वालों के लिए खासा आला चहर नया गाना ऊंची हील लेकर आए हैं। गाने को अमित चौधरी ने डायरेक्ट किया है। यहां देखें इसका वीडियो।

Image

Uchi Heel by Khasa Aala Chahar: खासा आला चाहर लेकर आए नया गाना ऊंची हील, डीजे पर आप भी लगाओ ठुमके

Uchi heel by khasa aala chahar: खासा आला चाहर एक और नया पार्टी एंथम सॉन्ग लेकर आए हैं। उनका गाना ऊंची ऊंची हील यूट्यूब पर अपलोड होते ही धूम मचा रहा है। गाने में ऊंची ऊंची हील पहनकर कनिष्का शर्मा ठुमके लगा रही है। वेस्टर्न ड्रेस पहने कनिष्का फ्लोर पर आग लगा रही हैं। वहीं खासा आला चाहर अपने लुक में कहर ढा रहे हैं। स्पीड रिकॉर्ड्स हरियाणवी ने यह गाना यूट्यूब पर रिलीज किया है इसके अपलोड होते ही गाने को हजारों व्यूज मिल चुके हैं। अपनी हॉट अदाओं से कनिष्का ने गाने में जान डाल दी है।

ऊंची-ऊंची हिल पहन कै आया ना करे - गाने के बोल हैं। गाने को खासा आला चाहर ने गाया है और इसके लिरिक्स भी खुद ही लिखे हैं। म्यूजिक डीजे स्काई ने दिया है। गाने को पार्टी थीम पर शूट किया गया है।

बता दें कि खासा आला चाहर का असली नाम अभिषेक चाहर है। खासा महाजन में उनकी पैदाइश हुई । गानों में आने के बाद इन्होंने अपना नाम बदलकर खासा आला चाहर रख लिया। बड़ी ही कम उम्र से गानों की शुरुआत करने वाले खासा आले चाहर के गाने बहुत पसंद किए जाते हैं।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article